स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े
जोधपुर (गिरीश दाधीच) : राजस्थान में वाहन चालकों के स्टंट करने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। यह मामले दूसरों के लिए आफत बने हुए हैं। इस बीच जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसने यातायात नियमों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इस दौरान वायरल वीडियो में दो स्कॉर्पियो कार सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रही है। यह स्टंट इतने जोखिमपूर्ण में है। इससे न केवल कार चालक का जीवन संकट में है, बल्कि वहां से गुजरते लोगों के जीवन को भी जोखिम में डाल रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद जोधपुर पुलिस हरकत में आई और स्टंट करने वाले स्कॉर्पियो कार के चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष
दो स्कॉर्पियो कार का खतरनाक स्टंट
हैरान कर देने वाले मामले में दो स्कॉर्पियो कार का यह स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो झालामंड चौराहा क्षेत्र का है, जहां दो स्कॉर्पियो कार खतरनाक तरीके से लहराती हुई स्टंट कर रही है। इसको उनके पीछे चल रही एक गाड़ी में सवार युवक ने वीडियो रिकॉर्ड किया हैं। सोशल मीडिया पर रील डालकर व्यूज पानी की चाहत में लोग अंधे हो रहे हैं। इससे न केवल खुद का जीवन संकट में डाल रहे हैं, बल्कि और लोगों के लिए भी खतरा बन गए हैं। 16 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक कार की छत पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वीडियो में कई गाड़ियां भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए
पुलिस युवकों की तलाश में जुटी
स्कॉर्पियो गाड़ी के स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यह वीडियो जब जोधपुर पुलिस के पास पहुंचा तो वह हरकत में आई। उसने वीडियो के आधार पर उसमें दिख रहे लोगों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इधर, लोगों के जान जोखिम में डालने के इस वीडियो को लेकर लोग पुलिस की भी आलोचना कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि पुलिस की ढिलाई के कारण ऐसे असामाजिक तत्व लोगों के जान से खिलवाड़ करते हैं। जोधपुर पुलिस ने मामले में टीम में गठित कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : 80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात
मंत्री किरोड़ी लाल का कांप गया कलेजा! एक माह का वेतन देंगे जीतू मुंडा को

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






