नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, पुष्कर पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की
अजमेर (दिनेश गहलोत): राजस्थान में इन दिनों नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में लगातार हलचल मची हुई। पुलिस प्रशासन आचार संहिता को लेकर सख्त एक्शन में है। चुनाव में लोगों को प्रलोभन दिए जाने की संभावनाओं के चलते गुरुवार को इस आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस की अब की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई। अजमेर के पुष्कर में पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के सामने एक होटल में दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से एक करोड़ 8 लाख रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस की इस करवाई से हड़कंप मच गया है।
अजमेर के पुष्कर में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता के बीच एक व्यक्ति से होटल में एक करोड रुपए से अधिक की राशि जब्त@IgpAjmer @ECISVEEP @PoliceRajasthan pic.twitter.com/YSPjScYrtM
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) August 27, 2026
यह भी पढ़ें : CJP फिर राजस्थान में करेगी कुछ बड़ा, नेशनल डेलिगेशन की टीम ने बनाई रणनीति
आचार संहिता के बीच एक करोड रुपए की नगदी
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। इस बीच पुलिस की इस पर बराबर निगरानी है कि चुनाव में किसी प्रकार की अवैध राशि का लेनदेन नहीं किया जाए। इसके चलते पुष्कर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली। पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में दबिश दी, जहां एक कमरे में आरोपी बंकेश सेन के पास एक करोड रुपए 8 लाख 80 हजार की अवैध राशि बरामद हुई है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। नगर निकाय चुनाव के चलते इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : 21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अजमेर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी सत्येंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर पुष्कर के थाना प्रभारी अशोक सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे नगदी को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। इतनी बड़ी नकदी के पीछे आखिर आरोपी का क्या मकसद है? हालांकि, आरोपी ने यह राशि जमीन बेचने की एवज में बताई है, लेकिन आरोपी की बात सही है, या गलत। इसको लेकर पुलिस पूरी पड़ताल करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा अपनी औकात में रहे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी चेतावनी
आचार संहिता में नकदी को लेकर क्या है नियम
बता दें कि राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसके चलते प्रदेश में नकदी ले जाने पर विशेष पाबंदी लगी है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति के पास 50000 से अधिक नगदी लेकर पाई जाती है, तो इसके लिए उसे उस नकदी के बारे में दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं किए जाने पर उसे नकदी को जब्त कर लिया जाता है। हांलाकि, यह नियम 50 हजार रुपए से कम की नकदी के लिए लागू नहीं हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग ने चुनाव में धन बल और काले धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह प्रावधान लागू किया है।
CJP फिर राजस्थान में करेगी कुछ बड़ा, नेशनल डेलिगेशन की टीम ने बनाई रणनीति

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






