चलती ट्रेन में आग! धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मची

चलती ट्रेन में आग! धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मची
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया। हालांकि यह हादसा सूझबूझ के चलते टाल दिया गया। धौलपुर रेलवे स्टेशन से पंजाब के लुधियाना जा रही चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन के डिब्बे से धुंआ उठते हुए देखकर उसमें सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मेन सूझबूझ से झंड़ी को दिखाकर ट्रेन को रोक दिया। दरअसल, यह आग जनरल कोच के ब्रेक पैड में लगी। इधर, मशक्कत के बाद जब आग बुझी, तब यात्रियों ने लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े

नाॅन स्टाॅप चलती ट्रेन के कोच में लगी आग

हैरान कर देने वाला यह हादसा धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 5.52 सामने आया। जब नॉन स्टॉपेज ट्रेन नंबर 15549 के जनरल कोच के ब्रेक पैड में घर्षण से आग लग गई। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब लुधियाना जा रही थी। इस बीच जनरल कोच में आग लगते देखकर रेलवे स्टेशन पर तैनात पॉइंट्स मेन ने तत्परता दिखाई और ट्रेन को रोक लिया। इधर, जनरल कोच में आग और धुआं देकर यात्रा में खलबली मच गई। उन्हें तत्काल कोच से बाहर निकाला गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल का कांप गया कलेजा! एक माह का वेतन देंगे जीतू मुंडा को

मशक्कत के बाद कोच से बुझाई आग

जनरल कोच के गेट के समीप आग लगने से उसमें सवार यात्री भयभीत हो गए। स्टेशन के पाइंट्स मेन ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका। इधर, रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि ब्रेक जाम होने के कारण पैड में आग लग गई। जिसे रेलवे कर्मचारियों ने ठीक किया। यात्री सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन के गेट के समीप पैरदान में यह आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण ब्रेक सिस्टम में घर्षण होने से यह आग लगी है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष

इसीलिए लगती है ब्रेक पैड में आग

बता दें कि रेलवे कोच के ब्रेक पैड में आग लगने का एक कारण भीषण गर्मी भी माना जाता है। ट्रेन चलने के दौरान कोच के ब्रेक यदि खुल नहीं पाते हैं, तो वह पहिए से चिपक जाते हैं। ऐसी स्थिति में जब ट्रेन तेज रफ्तार में दौड़ती है, तो तेज गर्मी के कारण घर्षण होता है और ट्रेन के ब्रेक पैड़ गरम होकर लाल हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार उनसे आग लग जाती है। जिससे ब्रेक पैड के आसपास की चीजों में यह आग पकड़ लेती है। इसके पीछे ब्रेक पैड में जंग या गंदगी होने के कारण वह जाम हो जाते हैं। इसके कारण वह पहिए से चिपक जाते हैं।

यह भी पढ़ें : कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए

स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!