गैस सिलेंडर ब्लास्ट! भिवाड़ी में परिवार झुलसा, मकान मलबा बना
अलवर : राजस्थान के भिवाड़ी में गुरुवार सुबह बड़ा भीषण हादसा सामने आया। एक घर में गैस सिलेंडर में भीषण ब्लास्ट हुआ। इसके चलते परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है। यह ब्लास्ट इतना भीषण हुआ कि घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में बदल गया। इलाके में हुई इस भीषण घटना से लोगों में सनसनी फैल गई, लोग भयभीत दिखाई दिए। सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत की भूमिका में होगा बदलाव! जोे मानेसर कांड के जिक्र से फिल्डिंग जमा रहे हैं
गैस सिलेंडर में हुआ भीषण ब्लास्ट
रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा भिवाड़ी में गुरुवार सुबह देखने को मिला। जब साथलका गांव की बिल्लू कॉलोनी में एक घर के अंदर अचानक भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना से आसपास के लोग बुरी तरह सहम गए। हादसा देखकर कुछ लोग हिम्मत कर वहां पहुंचे, तो परिवार के लोग बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में मिले। पूरा घर तहस-नहस होकर मलबे में बदल गया था। घायलों की हालत देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस को मामले की तत्काल सूचना दी गई। वही मौजूद लोगों ने मलबे में फंसे हुए घायलों को बाहर निकलने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि घर में नाश्ता बनाते समय यह भीषण हादसा हुआ। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चे भी आग से बुरी तरह झुलस गए।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में आग! धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मची
घायलों को अस्पताल में किराया गया भर्ती
हृदय विदारक इस घटना को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने वहां घायल को बाहर निकलने का काम शुरू किया। इसमें राम सिंह (35), उसकी पत्नी ममता, काजल (15), भुवेश (12) किशनवती (12), पंकज (6) गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी इस अवस्था को देखकर लोगों के दिल कांप गए। लोगों ने इन्हें मशक्कत कर कर बाहर निकाला और भिवाड़ी के अस्पताल भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत नाजुक होने के कारण अब अलवर रैफर किया गया हैं। बताया जा रहा है कि नाश्ता बनाते समय गैस रिसाव के कारण यह भीषण हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े
गैस सिलेंडर में विस्फोट के यह रहते हैं कारण
घरों में आए दिन गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के कई भीषण घटनाई सामने आती है। इसके पीछे गैस का लीकेज होना, खराब या ढीला रेगुलेटर होना। इसके अलावा पुरानी कटी फटी पाइप ओवरहीटिंग और लापरवाही के कारण भी गैस रिसाव होता है। ऐसी स्थिति में जब खाना बनाते समय माचिस की तीली या लाइटर जलाया जाता है, तो वह आग पकड़ लेती है और विस्फोट हो जाता है। इससे बचने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के पाइप और रेगुलेटर इस्तेमाल करनी चाहिए। साथ ही इनकी समय-समय पर जांच भी करवानी चाहिए। यही नहीं गैस सिलेंडर जहां रखा हो उसके आसपास हवादार जगह होनी चाहिए। जिससे कभी रिसाव वाली स्थिति हो तो खिड़कियों को तुरंत खोल दिया जाए। इसके अलावा गैस चूल्हे का काम बंद होने के बाद रेगुलेटर को ऑफ कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी लाल का कांप गया कलेजा! एक माह का वेतन देंगे जीतू मुंडा को
अशोक गहलोत की भूमिका में होगा बदलाव! जोे मानेसर कांड के जिक्र से फिल्डिंग जमा रहे हैं

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






