बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?
✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान में बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बयान की इन दोनों सियासत में काफी चर्चा है। इस बीच सचिन पायलट समर्थक जिस तरीके से विरोध में आए हैं, पूरी कांग्रेस एक जुट होकर अब पायलट के साथ जुट गई है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब चर्चा हो रही है कि बीजेपी ने जिस उद्देश्य से यह ट्रम्प कार्ड खेला था, क्या वह फेल हो गया, कहीं भाजपा का यह दाव उल्टा तो नहीं पड़ गया? क्योंकि सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि पायलट के गढ़ टोंक में जिस उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सभा आयोजित की गई थी, वह अगले विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर थी! तो क्या वह प्लान अब खटाई में पड़ गया है? कारण 10 सालों से पायलट का गढ़ बन चुकी टोंक सीट अब बीजेपी को सालने लगा है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत की भूमिका में होगा बदलाव! जोे मानेसर कांड के जिक्र से फिल्डिंग जमा रहे हैं
क्या बीजेपी का प्लान हो गया फेल?
बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल इससे पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चित रह चुके हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा टोंक में आयोजित किए जाने के पीछे बीजेपी की इसे बड़ी रणनीति के होने के कयास माना जा रहा है। लगातार दो विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट इस सीट पर लगातार अपना डंका बजा चुके हैं। ऐसे में बीजेपी को टोंक का यह गढ़ काफी अखर रहा है। इसको लेकर राजनीतिक जानकार लोगों का मानना है कि इसी रणनीति को लेकर ही अगले चुनाव में पायलट का यह गढ़ कैसे छीना जाए, इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम से जोड़कर देखा गया, लेकिन लगता है, राधा मोहन अग्रवाल के बयान के बाद अब शायद यह दांव उल्टा पड़ गया है।
यह भी पढ़ें : अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे
बीजेपी के इस दांव से पायलट हुए और मजबूत
राधा मोहन अग्रवाल के बयान के बाद सियासी गलियारों में जमकर आग लग गई। चारों तरफ अग्रवाल के बयान की निंदा की आंधी चलने लगी। पायलट समर्थक जो काफी समय से शांत बैठे थे, वह अब अपने नेता की आलोचना सुनकर उग्र हो गए हैं। बीते दिनों टोंक सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पायलट के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, जहां राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन किया गया। यही नहीं कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, प्रहलाद गुंजल जैसे कई नेता भी पायलट के समर्थन में उतर आए। उन्होंने भी अपने बयान में पायलट का समर्थन कर राधा मोहन अग्रवाल की कड़ी निंदा की। ऐसे में सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हैं कि बीजेपी का प्लान तो लगभग फेल हो गया, लेकिन सचिन पायलट के समर्थन में आई कांग्रेस के कारण वह और मजबूत दिखाए रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष
सचिन पायलट की शालीनता का भी जवाब नहीं
कांग्रेस के दिग्गज और टोंक विधायक सचिन पायलट काफी धैर्यवान नेताओं में माने जाते हैं। उनमें काफी धैर्य देखा गया है। वह अपने खिलाफ बयान बाजी के बाद उग्र नहीं होते हैं, बल्कि उन्हें बड़ी शालीनता के साथ करारा जवाब देते हैं। कुछ ऐसा ही राधा मोहन अग्रवाल के बयान के बाद देखने को मिला। जब उन्होंने बड़ी शालीनता से कहा कि मैं तो राधा मोहन अग्रवाल को नहीं जानता, लेकिन जब मिलेंगे तो उनसे यह जरूर पूछूंगा कि मुझसे उनको इतनी मोहब्बत क्यों है, उन्होंने कहा कि पार्टी का काम करना चाहिए, लेकिन किसी की आलोचना करना या अमर्यादित शब्द बोलना, यह कहां तक ठीक है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






