प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट

प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज और नगर निकाय के चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासनिक महकमे में लगातार बदलाव चल रहा है। इसको लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में लगातार हलचल मची हुई। मार्च और अप्रैल महिना ऐसा रहा है, जब प्रदेश में अधिकारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बीच फिर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानि आरएएस के अधिकारियों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर की जम्बू लिस्ट आने के कयास लगाएं जा रहे हैं। इसको लेकर हलचल भी मची हुई है। सूत्रों के अनुसार लिस्ट मेें 200 सौ अधिकारी शामिल हो सकते है। इधर, अब दूसरे विभागों में भी कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाने की मांग उठने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल

फिर से आ सकती है आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट

राजस्थान में बीते दिनों पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट आने से लगातार हलचल मची हुई। इस ट्रांसफर लिस्ट को आगामी नगरीय और पंचायत राज के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि सरकार चुनाव से पहले अपनी फिल्डिंग को सेट करने में लगी है। इधर, प्रशासनिक गलियारों में आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट को लेकर भी हलचल मची हुई है। सूत्रों की माने, तो प्रदेश के आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट भी तैयार की जा रही है। कयास है कि जल्द ही सरकार बड़े स्तर पर आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में 200 से अधिक आरएएस अधिकारियों के नाम शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में भी आरएएस अधिकारियों की बड़ी लिस्ट निकली थी। जिसमें 121 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया।

यह भी पढ़ें : बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?

मार्च अप्रैल महीने में हो चुके हैं बड़े बदलाव

बता दें कि अप्रैल महीना प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण रहा। बीते दिनों 29 और 30 अप्रैल को बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इनमें 52 पुलिस उपाधीक्षक शामिल थे। इस सूची में अधिकांश अफसर वह हैं, जो पुलिस निरीक्षक से पदोन्नति हुए। इसके अलावा हाल ही में 31 मार्च को 65 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए। जिनमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे। यह प्रशासनिक बदलाव काफी महत्वपूर्ण और सियासी गलियारों में चर्चा में रहा। इससे पहले 14 मार्च 2026 को 64 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें 22 जिलों के एसपी शामिल थे। वहीं गत 29 अप्रैल को पुलिस के सात एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किया गए।

यह भी पढ़ें : 5 करोड रुपए से भरी बैंक की वैन में भीषण आग! हाइवे पर सनसनी

कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author