कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम फेंका! अजमेर में हैरान भरी घटना

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में बीती देर रात हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम डालकर आग लगा दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस पूरी घटना को लेकर लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कुछ अज्ञात बदमाश पेट्रोल बम फेंककर आग लगाते हुए दिख रहे हैं। इस घटना के बाद गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इधर, घटना को लेकर इलाके में लोगों में भय व्याप्त है।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की
पेट्रोल बम फेंक कर कबाड़ के गोदाम में लगाई आग
हैरान कर देने वाली यह वारदात क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां लोहागल इलाके में अज्ञात बदमाशों ने कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम फेंक कर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में आग की लपटे तेजी से उठती दिखाई दी। सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस और दमकल की टीमें में मौके पर पहुंची, जहां कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से कबाड़ के गोदाम में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
यह भी पढ़ें : पुराने पावर हाउस में आग का तांडव! बाड़मेर में भीषण आग ने लोगों को डरा दिया
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बीती देर रात सामने आए इस रोंगटे खड़े कर देने वाली हादसे को लेकर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। इस बीच पुलिस के हाथ कबाड़ के गोदाम में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज आया है। इसमें पूरी घटना कैद हो गई। इस वीडियो को देखकर पता लग रहा है कि किस तरीके से अज्ञात बदमाश कबाड़ के गोदाम पर पहुंचते हैं और पेट्रोल बम फेंककर आग लगा देते हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर फुटेज के आधार पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला किसी रंजिश का प्रतीत होता है।
यह भी पढ़ें : करोड़ों का सट्टा पकड़ा! टोंक डीएसटी पुलिस ने धमाका किया
जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



