देवली के थांवला में वोटर्स को पैसे बांटने का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, वीडियो को लेकर हड़कंप

टोंक : राजस्थान के टोंक में सरपंच चुनाव होने से पहले ही वोटर्स को लालच देकर खरीदने की कोशिश सामने आई है। इसको लेकर देवली उपखंड के थांवला ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दरअसल, एक वेन में कुछ लोग मिठाई की डिब्बे की आड़ में लोगों का पैसे बांटने का प्रयास कर रहे थे। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना लगी, तो उन्होंने वेन को पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने वेन को जब्त कर लिया। हालांकि वेन में मिले मिठाई की डिब्बों में किसी प्रकार की नगदी होने की बात सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : कौन बनेगी ‘पुष्कर सुंदरी’? पुष्कर मेले में पहली बार बकरियों के बीच होगा खूबसूरती का मुकाबला, जानिए
पैसे बांटने का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलवार सुबह थांवला गांव में सामने आया, जहां कुछ लोग वेन में ग्रामीणों को गिफ्ट बांट रहे थे। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बो में 500 के नोट रखे हुए थे। जो एक सरपंच प्रत्याशी की ओर से दिए जा रहे थे। डिब्बे पर सरपंच का प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और उसकी फोटो भी अंकित थी। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में मिठाई के डिब्बे के बीच 500 के नोट दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक ग्रामीण डिब्बा दिखाकर कहता है कि इसमें 500 के दो नोट है और उसे कहा गया कि वोट अंकित सोनी को देना।
यह भी पढ़ें : देवली क्षेत्र की बनास नदी में तीन दिन के बाद मिला शव, रोते बिलखते छोड़ गया दो संतानों को
सूचना पर पुलिस ने वैन को कब्जे में लिया
इधर, घटना से ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल नासिरदा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेन को कब्जे में ले लिया, जहां इन मिठाई के डिब्बांे की तलाशी ली। हालांकि उनमें किसी प्रकार की नगदी सामने नहीं आई, लेकिन घटना को लेकर सामने आए इस वीडियो के बाद क्षेत्र में हलचल मची हुई है। इधर, मामले को लेकर देवली एसडीएम प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है, जहां उन्होंने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि सरपंच चुनाव के लिए अभी तक नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई
अलवर में भी सामने आई थी ऐसी घटना
बता दें कि अलवर में बीते दिनों नगर निकाय चुनाव में भी इसी तरह पैसे बांटने की घटना सामने आई थी, जहां एक कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें वार्ड नंबर 42 में एक संदिग्ध कार में कुछ लोगों ने कलाकंद के डिब्बे में 500 रुपए के नोट रखकर लोगों को बांटने का प्रयास किया। इस डिब्बे पर कांग्रेस के प्रत्याशी दुलीचंद का फोटो अंकित था। इस घटना को लेकर उसे समय काफी हंगामा हुआ।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









