कोटा दशहरा मेला में जमकर हंगामा और उत्पात, युवकों में लात घुसे चले और हुआ कुर्सी फेंकने का युद्ध

कोटा : राजस्थान के कोटा में दशहरा मैदान में पंजाबी नाइट कार्यक्रम में बीती रात जमकर हंगामा और उत्पात हुआ। इस दौरान विवाद के चलते दो युवकों के पक्ष में जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना से कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वह मौजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें : 9 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व विधायक बलजीत यादव, जानिए इस मामले में गए थे अंदर
युवकों में हुआ कुर्सी फेंकने का युद्ध
कोटा के विश्व प्रसिद्ध दशहरा मेले में प्रतिदिन कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। बीती रात पंजाबी नाइट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की म्यूजिक नाइट आयोजित हुई। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर युवकों में विवाद हो गया और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में एक दूसरे पर जमकर लात घुसे चले। युवकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए हुड़दंग से कार्यक्रम स्थल पर खलबली मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक
पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
इस दौरान हुड़दंग की सूचना मिलते ही किशोरपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने इस दौरान सुमित, जुनैद, कन्हैया और गौरव समेत युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को इस दौरान हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद VIP दीर्घा के पास आगे बैठने की होड़ के कारण हुआ,, जहां दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









