नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस

बारां : राजस्थान के बारां में किसान नेता और भगत सिंह सेना नरेश मीणा पर कानून अपना शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। नरेश मीणा की ओर से वन विभाग और खाद बीज को लेकर उठाया गया मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर पुलिस मंगलवार सुबह 6 बजे ही नरेश मीणा को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गई। हांलाकि उस समय नरेश वहां नहीं मिले। इस दौरान नरेश के पिता की पुलिस कर्मियों के साथ काफी देर तक बहस हुई। इस घटना की सूचना के बाद नरेश ने ऐलान किया है कि वह 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर स्वयं गिरफ्तारी देंगे। इधर, नरेश मीणा के इस ऐलान के बाद सियासत में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा
नरेश की गिरफ्तारी के लिए पहुंच गई पुलिस
नरेश मीणा की ओर से किसानों के एक मुद्दे को लेकर अब सियासत में जमकर हलचल मच गई है। किसानों की शिकायत पर नरेश मीणा ने वन विभाग के दफ्तर में आग लगाने की चेतावनी दी थी। इस मामले को लेकर काफी हड़कंप मचा। इधर, मंगलवार सुबह 6 बजे पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई। इस दौरान नरेश मीणा के पिता और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस दौरान नरेश के पिता और उनकी मां ने पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया। घटना के समय नरेश मीणा घर पर मौजूद नहीं थे। वह इस समय प्रचार में लगे हुए है। जब उन्हें इस मामले की सूचना मिली, तो उन्होंने स्वयं 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर खुद की गिरफ्तारी देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का विवादित VIDEO, जूते मारने की कही बात, जानिए किसे
किसानों की बात उठाना क्या अपराध है?
इस मामले में नरेश मीणा ने अपने मीडिया प्रभारी राकेश बैंसला के माध्यम से कहा कि उन्होंने किसानों को खाद दिलाने, कालाबाजारी रोकने, छोटे किसानों के हक की बात की थी। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की समस्याओं को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना अपराध है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों के भीतर उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं, लेकिन उनका किसानों और गरीबों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया है कि उनके खिलाफ मुकदमे और गिरफ्तारी के भय से वह जनहित के मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में दूसरे दिन भी भीषण हादसा, दौसा में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
वन विभाग को लेकर क्या हुआ था विवाद
बता दें कि नाहरगढ़ क्षेत्र में किसानों ने नरेश मीणा को शिकायत की थी। वन विभाग कथित तौर पर उन्हें परेशान कर रहा है। उन्हें खेती नहीं करने दे रहा है। इसको लेकर दो-तीन दिन पहले वन विभाग ने किसानों की पानी की मोटर, सिंचाई के सामान आदि जब्त किए। इस शिकायत के बाद नरेश मीणा वन विभाग पर जमकर बरसे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों के सामान वापस नहीं लौटाए गए, तो वह उनके दफ्तर में आग लगा देंगे। माना जा रहा है कि उनकी इस चेतावनी और पिछले 7 दिनों में दर्ज हुए तीन मामलों को लेकर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









