टोंक में पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, सोशल मीडिया पेज के जरिए फंसाता लोगों को, जानिए हैरान कर देने वाले खुलासे

टोंक में पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, सोशल मीडिया पेज के जरिए फंसाता लोगों को, जानिए हैरान कर देने वाले खुलासे
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जिसने निवेश के नाम पर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनसे बड़ी वारदातों का अंजाम दिया। पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वॉर अभियान के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ठग से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : कोटा दशहरा मेला में जमकर हंगामा और उत्पात, युवकों में लात घुसे चले और हुआ कुर्सी फेंकने का युद्ध

निवेश के नाम पर फंसाने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

टोंक जिले में यह कार्रवाई नगर फोर्ट थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां पुलिस ने ऑपरेशन साइबर वॉर अभियान के तहत लोगों के साथ ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश भोजपुर, ककोड रोड निवासी दिलखुश मीणा को गिरफ्तार किया है। वह सोशल मीडिया पर एप के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके अलावा पर सोशल मीडिया पेज पर लोगों को ब्रांडेड चीज सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उसने उन लोगों से ठगी को अंजाम दिया है। इसको लेकर आरोपी के खिलाफ मामले भी दर्ज है। इस पर पुलिस ने बुधवार को अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : 9 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व विधायक बलजीत यादव, जानिए इस मामले में गए थे अंदर

बदमाश से पुलिस ने यह सामान किया बरामद

उनियारा पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में नगर फोर्ट के थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 1 लाख से अधिक की ठगी राशि और बैंकों के 18 चेक बुक, 25 बैंक पासबुक, 17 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, और जियो वाई-फाई राउटर बरामद किए। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक छोटू लाल, ओमप्रकाश, धनराज समेत सदस्य शामिल थे। थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि आरोपी ने किन-किन लोगों को वारदात का शिकार बनाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। साथ ही, उसके अकाउंट का स्टेटमेंट भी निकाला जा रहा है। जिससे पता लग सके कि उसने कितनी रकम की ठगी की है।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author