गहलोत की पिच पर जोधपुर में CM भजनलाल की जोरदार बेटिंग, भ्रष्टाचार और दोनों हाथ काटने के बयान पर मची हाय तौबा, जानिए क्यों

गहलोत की पिच पर जोधपुर में CM भजनलाल की जोरदार बेटिंग, भ्रष्टाचार और दोनों हाथ काटने के बयान पर मची हाय तौबा, जानिए क्यों
Spread the love

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने तरकश से गहलोत पर व्यंग बाणों की जमकर वर्षा कर दी। उन्होंने गरजते हुए कहा कि ‘गहलोत साहब पूरी बात सुन लीजिए, अगर बाया हाथ गलती करेगा, भ्रष्टाचार करेगा तो उसे काट दिया जाएगा और अगर दाया हाथ भी गलती करेगा भ्रष्टाचार करेगा तो उसे भी काट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने खुद के लिए कहा कि यह बृजवासी का बेटा है।’ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस आक्रामक तेवर को लेकर अब सियासी गलियारों में पारा जमकर उबाल पर है।

यह भी पढ़ें : देवली के थांवला में वोटर्स को पैसे बांटने का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, वीडियो को लेकर हड़कंप

सीएम के हाथ काटने के बयान पर हलचल

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर बरसे। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गहलोत पर करारा हमला करते हुए कहा कि यदि दोनों हाथ गलती करते हैं और भ्रष्टाचार करेंगे, तो उन्हें काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बृजवासी का बेटे हैं और आप दुकानदार के बेटे हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि या तो आपने जादूगरी से काटा है या किसानों से लूट की हैं।

यह भी पढ़ें : कौन बनेगी ‘पुष्कर सुंदरी’? पुष्कर मेले में पहली बार बकरियों के बीच होगा खूबसूरती का मुकाबला, जानिए

गहलोत पर निशाना, आपके नीचे से जमीन खिसक जाएगी

इस दौरान भजन लाल शर्मा ने गहलोत पर निशाना साधते हुए नाम गिनाए। उन्होंने कहा कि यह लिस्ट काफी लंबी है, अगर इन सब का नाम गिनाया जाए, तो आपके नीचे से जमीन खिसक जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भोले मत बनिए। राजस्थान की जनता आपको अच्छे से जानती है। उन्होंने गहलोत सरकार का कार्यकाल और होटलों के किस्सों को लेकर जमकर व्यंग किया। उन्होंने कहा कि आपके राज में किस तरीके से ग्रामीण जल जीवन मिशन में घोटाले हुए, आपके मंत्री भी जेल गए और आपके अधिकारी भी जेल गए। अब आप किसी अधिकारी पर टिप्पणी करते हैं, क्या वह अधिकारी आपके जमाने में नहीं थे। बता दें कि 40 विला खरीदने के मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल का मामला काफी सुर्खियों में है। कांग्रेस इसको भजनलाल सरकार को जमकर घेर रही है। इसी के पलटवार जवाब में भजनलाल शर्मा जोधपुर में बड़े आक्रमक अंदाज मेें दिखे।

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई

गहलोत के बयान पर किया था हमला

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसीबी की एक महिला आईपीएस अधिकारी को लेकर टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने कहा कि एसीबी में एक एडीजी रैंक की महिला अधिकारी है, जो सुपर डीजी बनी हुई है। वह अधिकारियों को डराती है, फटकार लगाती है। शायद सरकार ने उन्हें इस काम के लिए ही लगाया है। जबकि एसीबी के डीजी भले मानस है। माना जा रहा हैं कि इसी बयान को कोट करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस

गहलोत को तो मंच पर जगह भी नहीं मिली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भाषण में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर ऐसी जमकर आक्रामकता दिखी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के शासनकाल में राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष का दौर देखा है। गहलोत सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय होटल तक सीमित रही। भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उपमुख्यमंत्री के लिए क्या-क्या नहीं बोला। उन्होंने कांग्रेस में कुर्सी के लिए संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हाल ही में हुई कांग्रेस की रैली में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भाषण दे रहे थे, पर अशोक गहलोत को मंच पर भी जगह नहीं मिली। यह तो गहलोत के कर्मों का फल है।

✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live