जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई

जयपुर : राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस के एक जवान की जांबाजी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बीती देर रात दौलतपुरा इलाके में हीरो की ढाणी, चौंप गांव में एक बुजुर्ग महिला बिना मुंडेर के 50 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गई। घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल तेजपाल सिंह ने अपनी जांबाजी का उदाहरण दिया। तेजपाल उस कुएं में रस्सी के सारे नीचे उतरे, जहां कुएं के आसपास भारी मात्रा में झाड़ झंकाल था। उस कुएं में जाने की किसी ने भी हिम्मत नहीं की। ऐसे समय में तेजपाल ने कुएं में उतरकर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। तेजपाल के इस कारनामे को लेकर अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें : टोंक में मिलावट का खेल, खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली मावे की बड़ी खेंप, व्यापारियों में हड़कंप
जान की परिवार की बगैर कुएं में उतरा तेजपाल
जानकारी के अनुसार चौंप गांव में एक बुजुर्ग महिला देर रात घर से निकली और बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। इस दौरान परिजन पूरी रात बुजुर्ग महिला को ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब उस कुएं से महिला की आवाज आई, तो लोगों ने झांक कर देखा तो बुजुर्ग महिला उस कुएं में थी। इस मामले की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद कांस्टेबल तेजपाल ने महिला की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं की और रस्सी के सहारे वह करीब 50 फीट गहरे बिना मुंडेर के कुएं में उतर गया। कुए की हालत को देखकर कोई भी उसमें जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, लेकिन तेजपाल ने यह कर दिखाया।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस
काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को निकाला गया बाहर
इस दौरान तेजपाल ने कुएं में बुजुर्ग महिला को घायल अवस्था में देखकर खुद कुएं में उतरने की तैयारी कर ली। लोगों ने रस्सी के सहारे कांस्टेबल तेजपाल को नीचे उतरा, जहां उसने महिला को संभाल कर खाट के जरिए कुएं से बाहर निकाला। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरीके से पुलिस कांस्टेबल तेजपाल मशक्कत करते हुए बुजुर्ग महिला को झाड़ झंकाल के बीच बाहर निकाल रहा है। तेजपाल कांस्टेबल के साहस को देखकर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला पारिवारिक विवाद के कारण नाराज होकर देर रात अपने घर से खेत की तरफ चली गई, जहां वह बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा
जयपुर पुलिस पहले भी कर चुकी है ऐसा कारनामा
बता दें कि जयपुर पुलिस के कांस्टेबल गोपाल लाल पिछले साल भी ऐसा कारनामा दिखा चुके हैं, जहां नवंबर 2025 में कालवाड़ थाना क्षेत्र के मीणों की ढाणी गांव में एक महिला देर रात अपने घर के पास बने करीब 150 फीट गहरे सूखे कुएं में कूद गई। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन रात के समय में टीम को आने में समय लगा। इससे पहले कालवाड़ थाने के कास्टेबल गोपाल लाल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सूखे कुएं में रात के अंधेरे में रस्सियों के सहारे कुएं में उतरा और उसने खाट की मदद से महिला को बाहर निकाला। इसको लेकर भी उस समय पुलिस कांस्टेबल गोपाल की जमकर तारीफ हुई थी।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









