9 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व विधायक बलजीत यादव, जानिए इस मामले में गए थे अंदर

जयपुर : राजस्थान की बहरोड़ विधानसभा के पूर्व विधायक बलजीत यादव को आखिर बुधवार को बड़ी राहत मिल गई। वह अब 9 माह बाद जेल से बाहर आएंगे। राजस्थान उच्च न्यायालय ने यादव को जमानत दे दी है। बलजीत यादव पर विधायक कोष के कथित दुरुपयोग और गबन करने का आरोप लगा। इस मामले मेें पूर्व मेें दो बार तो उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी, लेकिन इस बार उन्हें दीपावली पर यह बड़ा गिफ्ट मिल गया। यादव को जमानत मिलने की खबर से अब सियासत में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक
9 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
पूर्व विधायक बलजीत यादव जिन पर गहलोत सरकार के दौरान विधायक कोष के दुरुपयोग का आरोप लगा। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 3 फरवरी 2026 को यादव को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से यादव करीब 9 महीने से जेल में बंद हैं। इधर, इस मामले की सनवाई के बाद उन्हें अब राजस्थान उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत देते हुए दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी दी हैं। जमानत मिलने के बाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
यादव के खिलाफ यह था मामला
बता दें कि बहरोड़ विधानसभा के पूर्व विधायक बलजीत यादव पर विधायक कोष के दुरूपयोग का आरोप था। उन पर आरोप था कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए खेल सामग्री की खरीद में विधायक कोष से 3 करोड़ 72 लाख रुपए का दुरुपयोग किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच आगे बढ़ते हुए ईडी ने भी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें 3 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। हालांकि जून और सितंबर 2026 में भी यादव की जमानत याचिका लगाई गई, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने तब उन्हें खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें : देवली के थांवला में वोटर्स को पैसे बांटने का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, वीडियो को लेकर हड़कंप
काले कपड़े में दौड़ लगाकर चर्चा में आए थे यादव
बहरोड़ विधानसभा से 2018 से 2023 तक बलजीत यादव विधायक रहे। उनका जन्म अलवर के बंतखानी गांव में 15 जून 1978 को हुआ। उनके पिता का नाम गोपी राम यादव हैं। बलजीत यादव मार्च 2022 में काफी चर्चा में आए, जब उन्होंने युवाओं को रोजगार, पेपर लीक के खिलाफ और किसानों के बिजली, पानी की समस्या को लेकर जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई थी। यह दौड़ उनकी सूर्य उदय से सूर्यास्त तक लगातार रही। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्र में भी यही अभियान चलाया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









