कौन बनेगी ‘पुष्कर सुंदरी’? पुष्कर मेले में पहली बार बकरियों के बीच होगा खूबसूरती का मुकाबला, जानिए

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान का पुष्कर मेला, जो विश्व प्रसिद्ध है। इस बार पुष्कर मेला कुछ खास होने वाला है। हालांकि 7 दिनों तक चलने वाले इस मेले में राजस्थानी लोक संस्कृति, संगीत, खेलकूद, पशु प्रतियोगिताएं समेत कई कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार पुष्कर मेले का नया आकर्षण सोजत और सिरोही नस्ल की बकरियां हैं। इन बकरियों को लेकर एक खास प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें सबसे सुंदर और ध्यान खींचने वाली श्रेष्ठ बकरियों को ‘पुष्कर सुंदरी’ के किताब से नवाजा जाएगा। इसको लेकर पुष्कर मेले और पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इधर, पुष्कर सुंदरी के खिताब को लेकर अब लोगों में काफी चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई
बकरियों को मिलेगा, ‘पुष्कर सुंदरी’ का खिताब
पुष्कर मेले को लेकर यह नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। इसके तहत पाली और सोजत नस्ल की बकरियां भी इस प्रतियोगिता में शामिल होगी। इस प्रतियोगिता के तहत बकरियों की कद काठी, शारीरिक बनावट और खूबसूरती का आकलन किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिता में जो बकरियां आकर्षक होगी, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें ‘पुष्कर सुंदरी’ का खिताब भी दिया जाएगा। साथ ही उनके मालिकों को भी प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मेला अधिकारी डॉ नवीन परिहार ने यह जानकारी दी है और मेले से जुड़े हुए अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौपी है। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रतिभागी बकरियों के पंजीकरण, पशुओं के स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और निर्णायक मंडल होंगे। इस प्रतियोगिता में पाली और सोजत के अलावा भी कई और नल की प्रक्रिया भी शामिल होगी।
यह भी पढ़ें : टोंक में मिलावट का खेल, खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली मावे की बड़ी खेंप, व्यापारियों में हड़कंप
17 नवंबर से शुरू होगा पुष्कर मेला
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार 17 नवंबर से शुरू होगा, जो 24 नवंबर तक चलेगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका टाइम टेबल भी घोषित कर दिया गया है। मेले में लोक संस्कृति, संगीत, खेलकूद, पशु प्रतियोगिताए इसका आकर्षण होगी। बता दें कि इस मेले में विदेशी पर्यटकों का गजब का आकर्षण देखने को मिलता है। विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पुष्कर मेले में हिस्सा लेते हैं। इस दौरान वह सांस्कृतिक नृत्य और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी शिरकत करते हैं।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस
पुष्कर मेले में इन चीजों का रहता है आकर्षण
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। यह मूल रूप से यहां ऊंट, घोड़ा और अन्य मवेशी व्यापार के लिए आते हैं। इस दौरान नायाब नश्ल के मवेशियों को यहां क्रय और विक्रय किया जाता है। जिनकी बोलियां कीमत करोड़ों रुपए में होती है, जो इस मेले का सबसे प्रमुख आकर्षण होती है। इसके अलावा इस मेले में सबसे लंबी मूछ प्रतियोगिता, मटका फोड़, दूल्हा दुल्हन प्रतियोगिता, डांस कंपटीशन समेत कई रोचक और रोमांचक कार्यक्रम भी देखने को मिलते हैं।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









