देवली क्षेत्र की बनास नदी में तीन दिन के बाद मिला शव, रोते बिलखते छोड़ गया दो संतानों को

टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली क्षेत्र की बनास नदी में आखिर तीन दिनों से डूबा हुए युवक का शव नासिरदा पुलिस ने बरामद कर लिया। यह युवक मछली पकड़ने के लिए उतरा था, जो पानी में डूब गया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम दो दिनों से युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर, मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम को युवक के शव की तलाश में बड़ी सफलता मिली। शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई
तीन दिनों की मशक्कत के बाद मिला शव
जानकारी के अनुसार मृतक सावर थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव निवासी घीसालाल रेगर है, जो रतनपुरा गांव के समीप बनास नदी में मछली पकड़ रहा था। इस बीच अचानक वह बनास नदी में गिर गया और डूब गया। इस घटना की उसके एक साथी ने सूचना दी। इस पर गांव में कोहराम मच गया। मौके पर मछली पकड़ने का जाल आदि भी बरामद हुए। इस सूचना पर नासिरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने काफी खोजबीन करवाई, लेकिन पता नहीं चला। बाद में सोमवार को एसडीआरएफ की टीम में मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से ऑपरेशन चलाया गया। बाद में बनास नदी में खोजबीन कर घीसालाल का शव बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें : टोंक में मिलावट का खेल, खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली मावे की बड़ी खेंप, व्यापारियों में हड़कंप
रोता बिलखता हुआ अपने पीछे छोड़ गया दो संतानों को
मृतक घीसालाल मछलियां पकड़ने का काम करता था, जो नाव के जरिए बनास नदी के बीच में जाकर जाल डालकर मछलियां पकड़ता था। घटना के दिन रविवार सुबह 6:00 से 7:00 बजे की करीब वह अपने एक साथी के साथ नाव में बैठकर बनास नदी में मछलियां पकड़ रहा था। इस बीच वह असन्तुलित होकर नदी में गिर पड़ा। इस पर उसके साथ ही ने शोर मचा कर लोगों को घटना की जानकारी दी। उस समय लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन घीसालाल का कोई पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार मृतक घीसालाल के एक पुत्र और पुत्री है, जिन्हें वह रोता बिलखते हुए छोड़ गया।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









