राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत

राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत
Spread the love

डूंगरपुर/सिरोही : राजस्थान में एक बार फिर मासूम बच्चों में चांदीपुरा वायरस का कहर डराने लगा है। इस बीच गुजरात में उपचार के दौरान राजस्थान की दो बच्चियों की मौत हो गई। इस सूचना के बाद अब राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है। इनमें एक बच्ची डूंगरपुर और दूसरी सिरोही जिले की थी। जिनका गुजरात के अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया है। इधर, चिकित्सा विभाग ने अब इन क्षेत्रों में घर-घर सर्वे शुरू करवा दिया है। साथ विभाग सभी आवश्यक उपाय भी शुरू किए है।

यह भी पढ़ें : बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर

दो बच्चों की मौत से प्रदेश में फिर हडकम्प

बता दें कि दक्षिणी राजस्थान में इससे पहले भी चांदीपुरा वायरस अपना प्रकोप दिखा चुका है। इस बीच फिर से दो बच्चे की मौत ने प्रदेश के चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार इनमें एक बच्ची 6 साल की है, जो डूंगरपुर के रतनपुरा गांव की है। इसके अलावा दूसरी बच्ची 2 साल की है, जो सिरोही जिले की बताई गई है। बीते दिनों इन बच्चियों में चांदीपुरा वायरस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इन्हें गुजरात रेफर किया गया, जहां इनका उपचार चल रहा था। इस दौरान दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी हैं।

बच्चों की मौत से चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

डूंगरपुर और सिरोही जिले की दो बच्चियों की चांदीपुरा वायरस से मौत के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर डूंगरपुर में रतनपुरा गांव में घर-घर सर्वे अभियान शुरू करवा दिया है। इसकी चलते विभाग ने 75 घरों का सर्वे किया, लेकिन फिलहाल कोई संदिग्ध बच्चा नहीं मिला है। इसके अलावा सिरोही जिले में भी सर्वे अभियान चल रहा है। हाल ही में राजस्थान में चांदीपुरा वायरस से ग्रसित तीनों संदिग्ध बच्चे सामने आए थे। इनमें दो बच्चियों की मौत इन्हीं में शामिल है। इसको लेकर अब प्रभावित क्षेत्रों में सैंपल लेने का काम तेजी से किया जा रहा है। वही चांदीपुरा वायरस से बचाव के लिए संबंधित क्षेत्र में स्प्रे का छिड़काव भी किया जा रहा है और लोगों को बच्चों के स्वास्थय के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ट्रेलर में ‘सीक्रेट बॉक्स’ के पीछे बड़ा खेल! तस्करी का यह तरीका देखकर चकरा गई पुलिस

क्या है, चांदीपुरा वायरस

बीते दो साल से दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही जिले में चांदीपुरा वायरस के कई मामले सामने आए हैं। जिनमें 1 बच्चे की मौत भी हुई। यह वायरस ज्यादातर छोटे बच्चों में पाया जाता है। इसको लेकर विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में इसके लक्षण तेज बुखार आना, उल्टी दस्त होना, शरीर में तेज दर्द होना और बार-बार चक्कर आना चांदीपुरा वायरस के प्राथमिक लक्षण बताए गए हैं। विभाग के अनुसार यह लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।

चांदीपुरा वायरल से अब तक तीन बच्चों की मौत

बता दें कि 2024 में राजस्थान में पहली बार चांदीपुरा वायरस का पहला मामला सामने आया। इस दौरान एक संक्रमित सैंडफ्लाई मक्खी के काटने से उदयपुर में बच्चों में यह लक्षण पाए गए। चांदीपुरा वायरस ज्यादातर 15 साल से काम के बच्चों में प्रभावित रहता है। 2024 से अब तक राजस्थान में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें 2024 को उदयपुर के 6 साल बच्चे की पहली मौत शामिल है। जबकि अभी हाल ही में सिरोही और डूंगरपुर की दो बच्चियों की मौत दर्ज की गई।

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,