टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीती देर रात एक व्यापारी की दर्दनाक हत्या कर दी गई। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस देर रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां उन्होंने वारदात की जानकारी ली। घटना स्थल पर व्यापारी का काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। मृतक के शव पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। पुलिस ने बाद में शव को सहादत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लोग भी मौके पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें : पिता ने दो बेटियों को नदी में डुबोया! धौलपुर पर हैरान करने वाली वारदात

रेस्ट रूम में इलेक्ट्रिकल व्यापारी की हत्या की

हैरान कर देने वाली यह वारदात टोंक शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बड़ा कुआं इलाके में सनसनी फैल गई। मोती बाग रोड पर स्थित बृज इलेक्ट्रिकल्स व्यापारी पवन गर्ग की हत्या सामने आई। व्यापारी पवन गर्ग अपनी दुकान के ऊपर बने रेस्ट हाउस में मृत अवस्था में मिले, जहां मौके पर काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। इसके अलावा उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने वारदात की जानकारी ली

यह भी पढ़ें : होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया

पत्नी ने फोन किया तो वारदात का लगा पता

पुलिस ने बताया कि व्यापारी पवन गर्ग अपनी दुकान बंद करने के बाद घर नहीं पहुंचा। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने से परिजनों को चिंता हुई। इस पर व्यापारी पवन गर्ग की पत्नी ने नौकर को फोन किया और बताया कि पवन गर्ग घर नहीं आए हैं। इस पर नौकर ने दुकान के ऊपर रेस्ट हाउस पर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। व्यापारी पवन गर्ग के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके अलावा काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ पड़ा था। इस पर नौकर ने तत्काल अपनी मालकिन को वारदात की सूचना दी। तब जाकर इसका पता लगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या हत्यारे ने व्यापारी को ऊपर रेस्ट रूम में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया, या व्यापारी खुद रेस्ट रूम में गए थे, जहां बाद में उनकी हत्या कर दी गई। इन तमाम सवालों को लेकर अब पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा

पुलिस गुत्थी को सुलझाने में जुटी

वारदात की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एमआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान घटनास्थल से साक्ष्य उठाए गए पुलिस अधिकारियों ने वारदात स्थल का बारीकी निरीक्षण किया। वहीं टोंक एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस घटना स्थल के आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कंगाल ने में जुट गई है। बता जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है। जिनसे से इस वारदात का जल्द खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा

आंखों के सामने अनोखी चोरी! 60 लाख के आभूषण पार होश उड़ा देगी घटना

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!