पुलिस का भौकाल रूप! सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में निकाला जुलूस
अलवर : राजस्थान के अलवर में रविवार को पुलिस का भौकाल रूप देखने को मिला। बुजुर्ग व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने इन आरोपियों का सिर मुंडवा कर फटे कपड़ों में शहर में जुलूस निकाला। इसमें आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। पुलिस के इस एक्शन को लेकर शहर में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों ने अलवर पुलिस के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : ‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा
सिर मुंडवाकर आरोपियों का निकाला जुलूस
बता दे कि अलवर में बुजुर्ग व्यापारी दिनेश अग्रवाल कि बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान रविवार को कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। इस जुलूस में आरोपियों का सिर मुंडवा हुआ था। साथ ही फटे कपड़ों में आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन रीक्रिएट किया। शहर में पुलिस के बुलंद इकबाल को देखकर लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल लेकर पहुंची, जहां किस तरह से वारदात हुई। इसकी पूरी पड़ताल कर आरोपियों से जानकारी ली।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल
9 जुलाई को बुजुर्ग की हत्या की थी
बता दें कि 9 जुलाई को बुजुर्ग दिनेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ पैर बांध दिए और उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। आरोपियों ने घर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दिनेश चंद्र अग्रवाल खजाना मोहल्ले में अकेले ही रहते थे। इधर, पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके अलावा घटना स्थल स्तर से जो लूट का सामान गया है, उसे भी पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग की हत्या के बाद शहर में जमकर आक्रोश फैल गया, लेकिन पुलिस का रविवार को जो इकबाल देखा, उसके बाद लोगों ने पुलिस की तारीफ की।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी
यूपी स्टाइल में कार्य कर रही है पुलिस
राजस्थान पुलिस इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस की स्टाइल में काम कर रही है, जो काफी चर्चा में है। बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में अपराधियों का ख़ौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। जिसके तहत अपराधियों का जुलूस निकाला जाता है। हाल ही में करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दलित किशोर की बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। इस मामले में एसपी लोकेश सोनवाल का गजब एक्शन सामने आया, जहां दलित किशोर के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को जंगलों से दबोच लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट और पुलिस थाने तक उनकी परेड निकाली। जिसमें आरोपियों का बेहाल दिखा।
इसी तरह जयपुर में बीते दिनों एक बाइक पर बैठी युवती से सरेआम छेड़छाड़ करने के मामले में काफी बवाल हुआ। इसके बाद मुहाना थाना पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। इस दौरान कार्रवाई में आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिनमें उनकी टांगें टूट गई। जब उन्हें मीडिया के सामने पेश किया गया तो आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे।
यह भी पढ़ें : केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत
‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






