इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा

इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में मारवाड़ के कुंभ रामदेवरा में 18000 स्क्वायर फीट पर बनी नागौर धर्मशाला को 80 से अधिक श्रमिकों ने तीन फीट उठाकर ऊंचा कर दिया। बरसात के पानी की जल की निकासी नहीं होने होने से धर्मशाला में काफी मात्रा में पानी जमा हो रहा था। इसको लेकर ही इस धर्मशाला को 3 फीट ऊंचा उठाने का लक्ष्य रखा गया है। जो 90 दिन में हरियाणा के इंजीनियरों द्वारा पूरा किया जाएगा। यह मामला अब जैसलमेर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं

धर्मशाला को 3 फीट ऊंचा जैक पर उठाया

रामदेवरा कस्बे में नागौर धर्मशाला जिसका जमीनी लेवल काफी नीचे होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते बारिश और नाली का पानी काफी मात्रा में जमा हो रहा था। इसको लेकर धर्मशाला के संचालक ने हरियाणा की इंजीनियर प्रवीण कुमार से इसको लेकर संपर्क किया, जहां अब इंजीनियरों ने काम शुरू कर दिया है। इस काम में पिछली 72 दिनों से 80 से अधिक श्रमिक लगे हुए हैं। जिन्होंने जैक के माध्यम से धर्मशाला को 3 फीट ऊंचा उठा दिया है। जल्द ही 10-12 दिनों में शेष काम भी पूरा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : जलदाय मंत्री बोले, पैसे मांगे तो उसके जूत जमाओ, ऐसा क्यों बोले कन्हैया लाल चौधरी

3 महीने में पूरा होगा कम

इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि चुनौती पूर्ण कम होने के बावजूद इंजीनियरों ने इस काम की शुरुआत की। इसके तहत गत 72 दिनों से 80 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो एक-एक करके जैक लगाकर 18000 स्क्वायर फीट से बनी धर्मशाला को तीन फीट ऊंचा कर रहे हैं। जिसका 80% काम पूरा हो चुका है। इंजीनियरों ने यह काम 90 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा हैं।

यह भी पढ़ें : टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

लोगों के आश्चर्य का विषय बना

रामदेवरा में धर्मशाला के 3 फीट ऊंचा उठाने की बात लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके चलते प्रतिदिन लोग मौके यहां पहुंचकर इंजीनियरों की इस करामात को देखकर हैरान हो गए हैं। इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि 200 प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से किसी भी भवन बिल्डिंग, जो ईंट और पत्थर की चुनाई से बनी हुई है, उसे उठाया जा सकता है। जैसलमेर में यह मामला अपने आप में पहले और अनूठा मामला है। धर्मशाला संचालक ने बया कि 18000 स्क्वायर फीट को निर्माण कार्य को डिस्मेंटल कर फिर से भवन बनाना काफी महंगा साबित होता, लेकिन हरियाणा के इंजीनियरों की करामात से अब यह धर्मशाला 3 फीट ऊंची हो जाएगी। जिससे धर्मशाला में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा।

टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author