व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर में दोस्त निकला कातिल! होश उड़ा देगी यह क्राइम स्टोरी

व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर में दोस्त निकला कातिल! होश उड़ा देगी यह क्राइम स्टोरी
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर का बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस वारदात का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया। इस ब्लाइंड मर्डर में व्यापारी का मित्र ही उसका कातिल निकला। आरोपी ने व्यापारी से 5 लाख रुपए उधार मांगे थे, लेकिन व्यापारी ने जब इसके लिए इंकार कर दिया, तो उसने व्यापारी की बेरहमी से सर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां

पैसे उधार नहीं दिए तो कर दी हत्या

टोंक एसपी रोशन मीणा ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी पवन कुमार गर्ग की हत्या के मामले में उसके ही मित्र राकेश ताम्बी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आया कि राकेश अपने कर्ज तले दबा हुआ था। जिसके कारण वह ब्याज नहीं चुका पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने मित्र पवन कुमार गर्ग से 15 दिन पहले 5 लाख रुपए मांगे, लेकिन जब व्यापारी ने इससे इनकार कर दिया, तो आरोपी ने अपने मित्र से लूट और हत्या की खौफनाक साजिश रची।

यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई

रेस्ट रूम में बेरहमी से मित्र की कर दी हत्या

आरोपी राकेश ने जब व्यापारी पवन से पैसे मांगे तो पवन ने इनकार कर दिया। इससे नाराज राकेश ने 19 जून की रात हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक लेकर व्यापारी के इलेक्ट्रिकल की दुकान पर पहुंचा, जहां उसने मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। रेस्ट रूम में उसने व्यापारिक के साथ शराब पी। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। बाद में रस्सी से व्यापारी का गला घोट दिया। इसके बाद आरोपी व्यापारी की सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा

पुलिस ने यू खोली वारदात

19 जून की रात व्यापारी पवन कुमार गर्ग की निर्मम हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और टोंक सीओ मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया, जहां साइबर सेल, एफएसएल और एमआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते भी पुलिस आरोपी राकेश तांबी तक पहुंची। राकेश तांबी को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही संदिग्ध भूमिका होने के चलते हिरासत में ले लिया था। लंबी पूछताछ के बाद आरोपी ने व्यापारी पवन कुमार गर्ग की हत्या की वारदात का जुएं कबूल किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी, बाइक, रस्सी और व्यापारी की सोने की चेन, अंगूठी भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री के पैर पड़ रोने लगी महिला नर्स! फिर मंत्री ने यह दिया जवाब

खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!