पिता ने दो बेटियों को नदी में डुबोया! धौलपुर पर हैरान करने वाली वारदात
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने ही अपनी दो नाबालिग बच्चियों को चंबल नदी में धकेल दिया। आशंका है कि दोनों की डूबकर मौत हो चुकी है। नाबालिग बच्चियों के चंबल नदी में डूबने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी पिता ने अपनी बेटियों को नदी में धकेलना की घटना की वारदात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला
प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बेटियों को डुबाया
हैरान कर देने वाली यह घटना धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के फरकपुर गांव से सामने आई है, जहां दो नाबालिग बहने 11 जून को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इसको लेकर परिवार के लोगों ने ही आरोपी पिता भरत लोधा बच्चियों को कार में बिठाकर ले गया था। तब से दोनों नाबालिक बहने लापता थी। आरोप है कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को नदी में धकेल कर डुबो दिया। इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चंबल में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं पिता की संदिग्ध भूमिका को देखकर हिरासत में ले लिया है, जहां इस वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं
प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता
धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भरत लोधा अपनी नाबालिग बेटियों के प्रेम प्रसंग के कारण नाराज था। इसके कारण उनके परिवार में कई बार विवाद भी हुआ। इसी के चलते वह अपनी बेटियों को चंबल नदी के समय ले गया और उन्हें धकेल कर डुबो दिया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके बेटे को हिरासत में लिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की वारदात के समय कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे, और कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें : होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया
कई दिनों से लापता होने के कारण शक हुआ
पुलिस के अनुसार आरोपी भरत लोधा ने इस वारदात को गत 11 जून को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी नाबालिग बेटियां नहीं दिखाई दी। इसके चलते अन्य परिजनों और ग्रामीणों को शंका हुई। छानबीन की तो परिजनों को आरोपी भरत पर शंका हुई। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई। बाद में जब पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की, तो सारा मामला सामने आ गया। इधर, नाबालिग बच्चियों का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं चंबल नदी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






