चिकित्सा मंत्री के पैर पड़ रोने लगी महिला नर्स! फिर मंत्री ने यह दिया जवाब
जोधपुर : राजस्थान में ट्रांसफर से बेन हट चुके हैं। इस बीच जोधपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने एक महिला नर्स अपने ट्रांसफर को लेकर उनके पैरों में गिर गई। वह बुरी तरह बिलखते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह से ट्रांसफर के लिए गुहार लगाने लगी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नर्स कह रही है कि सर मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। मेरा ट्रांसफर कर दीजिए।
यह भी पढ़ें : नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा
मंत्री के पैरों में गिर गई स्टाफ नर्स
दरअसल, यह वाकया उस समय सामने आया, जब जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में नए स्वास्थ्य सुविधाओं और स्पाइन सेंटर के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहुंचे। इस दौरान एक महिला नर्स सुनीता चौधरी अपने ट्रांसफर को लेकर मंत्री को पीड़ा सुनाती हुई नजर आई। वीडियो में नर्स सुनीता चौधरी बेहद दुखी होते हुए रोते हुए दिखाई दी। वह चिकित्सा मंत्री के पैरों में नीचे गिर गई और उनसे अपने ट्रांसफर की गुहार लगाने लगी। वह मंत्री से कहती है कि वह सीकर की रहने वाली है और जोधपुर में लंबे समय से काम कर रही है। इस कारण वह बुरी तरह परेशान है। उसका परिवार उससे दूर रहता है।
यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई
मंत्री ने उठाया और कहा, मैं तबादला कर दूंगा
महिला नर्स सुनीता चौधरी के गुहार लगाते हुए मंत्री के पैरों में गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वही इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। नर्स सुनीता चौधरी मंत्री से कहती है कि ‘सर में बहुत परेशान हूं, मेरा तबादला कर दीजिए। जब नर्स मंत्री के पैरों में गिरी, तो उन्होंने उठाते हुए कहा मैं तबादला कर दूंगा, तुम उठो। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी महिला नर्स को सम्बल दिया। इधर प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू होते ही मंत्रियों और विधायकों के घर पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ने लगी है।
यह भी पढ़ें : खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां
जलदाय मंत्री बोले, पैसे मांगे तो उसके जूत जमाओ, ऐसा क्यों बोले कन्हैया लाल चौधरी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






