आंखों के सामने अनोखी चोरी! 60 लाख के आभूषण पार होश उड़ा देगी घटना
बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े चौका देने वाली अनोखी चोरी की वारदात सामने आई, जहां बयाना कस्बे में मधुवन विहार इलाके में एक रिटायर्ड लेक्चरर के घर का चोरों ने करीब 36 तोला सोने और 3 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। हैरानी की बात है कि वारदात के समय मलिक घर से बाहर था, लेकिन जब पहुंचा तो उसकी आंखों के सामने ही चोर दीवार बांधकर फरार हो गए और वह उन्हें नहीं रोक पाया। हैरान कर देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया
आंखों के सामने चुरा लिया लाखों का सामान
हैरान कर देने वाली यह वारदात शुक्रवार सुबह 11:00 के करीब हुई। जब रिटायर्ड लेक्चर मुख्तार सिंह चौधरी सब्जी लेने के लिए गए हुए थे। इस बीच चोरों ने मकान की दीवार बांधकर भीतर प्रवेश किया। इस दौरान घर के भीतर अलमारी और ब्रीफकेस में रखे हुए 36 तोला सोने के आभूषण और तीन किलो चांदी के जेवर चुरा लिए। इनकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बीच मकान मालिक जब लौटा, तो घर के भीतर अलमारी और ब्रीफकेस खुले हुए थे। उसने भागकर देखा तो चोर उसकी आंखों के सामने ही दीवार फांदकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा
नकली आभूषणों को छोड़कर चले गए
हैरान करने वाली इस वारदात में चोर इतने शातिर निकले कि उन्होंने अलमारी और ब्रीफकेस में रखे हुए आभूषणों से असली जेवर को अलग कर अपने साथ ले गए। जबकि नकली आभूषणों को वहीं छोड़कर पटक गए। पीड़ित ने बताया कि दूसरे कमरे में छिपी हुई चाबी को चोरों ने इस्तेमाल करते हुए अलमारी खोली। इसके अलावा ब्रीफकेस पर नंबर वाला लॉक लगा हुआ था। उसके बावजूद चोरों ने उसे खोल लिया। इसको लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर चोरों को अलमारी की चाबी और ब्रीफकेस के लोग नंबर कैसे पता चले? इस घटना को लेकर माना जा रहा है कि इसके पीछे पीड़ित के करीबी लोग हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इधर, चोरी की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वारदात जिस तरीके से की गई। उसको लेकर पुलिस और आमजन भी हैरान है। थाना प्रभारी रामगिलास चौधरी ने मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






