जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज, पत्रकार भी बने शिकार, कमिश्नरेट में फिर रात गुजारी नेताओं ने

जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस का लाठीचार्ज, पत्रकार भी बने शिकार, कमिश्नरेट में फिर रात गुजारी नेताओं ने
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला की जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस का हंगामा मंगलवार रात भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार रात की तरह पूरी रात भी कमिश्नर रेट कार्यालय में ही गुजारी। इससे पहले मंगलवार देर रात पुलिस कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता कमिश्नरेट कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच दोनों में तीखी झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भी चलाई। इस घटना में कुछ पत्रकार भी इसके शिकार बन गए। इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है। वही कांग्रेस ने पत्रकारों पर हुए हमले की घटना की कड़ी निंदा की है।

पुलिस को करना पड़ा बल का प्रयोग

पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मंगलवार को दिनभर कांग्रेस के नेताओं का हंगामा जारी रहा। हालांकि पुलिस की ओर से जीरो नंबर FIR दर्ज करवाने को लेकर ऑफिशल स्टेटमेंट आया। मंगलवार रात 11:00 के करीब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक पुतले का दहन किया। इसके बाद जबरन पुलिस कमिश्नरेट में घुसने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स भी तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जब कार्यकर्ता बेकाबू हुए तो पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। इस घटना में कुछ पत्रकार पुलिस की लाठियां के शिकार हो गए। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक पत्रकार पर लाठियां मारते हुए नजर आया। इस घटना पर पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से जुड़े रावण के खास कनेक्शन, कमलनाथ मंदिर में शिव से पहले रावण की पूजा, मंडोर में मनाया जाता है शोक

जयपुर पुलिस कमिश्नर रेट में कांग्रेस का प्रदर्शन

दिन भर चला कांग्रेस का प्रदर्शन

पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को दिनभर कांग्रेस का हंगामा जारी रहा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी इस प्रदर्शन में पहुंच गए, जहां उन्होंने मोर्चा संभाला। इस दौरान जूली के नारे ने कांग्रेस में जोश भर दिया। टीकाराम जूली ने पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल को निशाना बनाते भी जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी पुलिस कमिश्नर को लेकर बयान देते हुए उन पर जमकर व्यंग्य कसे।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डोटासरा की आज जयपुर जाम की चेतावनी, फिर कांग्रेस का रात भर पुलिस कमिश्नरेट में हंगामा

कमिश्नरेट में ही सो गए कांग्रेस के नेता

मंगलवार रात भी कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए पूरी रात गुजारी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत नेताओं जमीन पर गद्दे बिछाकर रात गुजारी। अन्य नेता भी जिन्हें जहां जगह मिली वही सो गए। इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इधर, FIR दर्ज नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने दिनभर बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

यह भी पढ़ें : कोटा पुलिस ने एन वक्त पर बदल लिया प्लान, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के आरोपियों को भेजना था मुंबई, जानिए लेटेस्ट अपडेट,

नशे में धुत्त पुलिसकर्मी के लाठी बरसाने का आरोप

इधर, जब कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नरेट में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाहर आए। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मी जो कथित रूप से नशे में थे। उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर लाठियां बरसाई। इधर, पुलिस ने लाठी चार्ज की घटना पर इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स तोड़ दिए और जबरन पुलिस कमिश्नरेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की

गोविंद सिंह डोटासरा पैर फिसलने से घायल हुए

डोटासरा गिरने से घायल

पुलिस कमिश्नरेट में प्रदर्शन कर रहे गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार सुबह घायल हो गए। इस दौरान टहलते समय कमरे की एक चौखट से उनका पेर टकराने से बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए। इसके कारण उनके पैर में चोट आई। बाद में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपनी कंधे का सहारा देकर उठाया और सुरक्षित जगह बैठाया। इस दौरान डोटासरा को पैर के पंजे में चोट आई है।

जीरो नंबर FIR को लेकर पुलिस का आया पक्ष सामने

इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर अजय सिंह ने मीडिया ने अपना पक्ष रखा। इसमें बताया कि रितु बराला की शिकायत कनॉट पुलिस थाने में पहले से ही दर्ज हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को दिल्ली की यह घटना FIR संख्या 291/ 2026 में दर्ज की जा चुकी है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इसलिए एक ही घटना की जयपुर में नई जीरो एफआईआर दर्ज करने का कानूनी रूप में कोई आवश्यकता नहीं है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live