विधायक रविंद्र भाटी को भजनलाल सरकार का तगड़ा झटका! भाटी की सुरक्षा हटाई
जयपुर/बाड़मेेर : राजस्थान में ओरण बचाओ आंदोलन को लेकर सियासी टेंपरेचर लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह भाटी को भजनलाल सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी कटौती की गई। उनके तीन पीएसओ को हटा दिया गया है। इस कार्रवाई को उनके ओरण बचाओे आंदोलन में सक्रिय होकर हिस्सा लेने से जोड़कर देखा जा रहा हैं। इधर, इस बात की पुष्टि विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कही हैं। वही इस घटनाक्रम से अब सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : तेंदुए ने पलक झपकते ही किया गाय का शिकार! ग्रामीणों में मची भगदड़
सरकार ने क्यों रविंद्र भाटी की हटाई सुरक्षा?
शिव विधायक रविंद्र भाटी पश्चिमी राजस्थान में ओरण बचाओ आंदोलन को लेकर सक्रिय है। उन्होंने इसके लिए जैसलमेर के तनोट माता मंदिर से 750 किमी लम्बी पदयात्रा भी शुरू की थी। इसके चलते गुरुवार को भाटी के नेतृत्व राजधानी में इस आंदोलन को लेकर जमकर बवाल हुआ। भाटी ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस बीच भजनलाल सरकार ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। इस बीच भाटी के पास अचानक सूचना पहुंची कि उनकी सुरक्षा हटा दी गई है। उनके पीएसओ के पास यह मैसेज आया कि उन्हें लाइन में भेज दिया गया हैं। इस मामले को लेकर एक मीडिया ने जब उनसे बातचीत की, तो विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी इसकी पुष्टि की है, यह घटनाक्रम अब सियासी गलियारोें में काफी हलचल पैदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें : पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख
रविंद्र भाटी बोले, सुरक्षा हटाने से मैं नहीं डरता
इधर, विधायक रविंद्र भाटी की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है कि सरकार का यह कदम उनके ओरण बचाओ आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के कारण ही उनकी सुरक्षा हटाई गई है। इधर, भाटी ने कहा कि जाको राखे साइयां मार, सके ना कोई, इसलिए वह किसी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मालिक जनता हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सिक्योरिटी रहे या नहीं रहे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं, लेकिन मैं ओरण और जनता के जितने भी मुद्दे हैं, उन्हें उठाता रहूंगा।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
इसलिए रविंद्र भाटी को मिली थी सुरक्षा
बता दें कि विधायक रविंद्र भाटी को 26 अप्रैल 2024 के बाद जान से मारने की धमकियां मिली। यह धमकियां सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में हालांकि पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, लेकिन भाटी के समर्थकों ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की काफी मांग उठाई और बवाल भी हुआ। इसके चलते राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने उन्हें दो पीएसओ तैनात करने के आदेश दिए। इसके बाद पिछले साल मार्च महीने में इंटेलिजेंस को इनपुट मिले। जिसके आधार पर भाटी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। इनमें चार हथियार युक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इनमें दो कमांडो शामिल थे।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी! 40 यात्रियों को निकाल लाया मौत के मुंह से
क्या है ओरण बचाओ आंदोलन
ओरण बचाओ आंदोलन राजस्थान के पश्चिमी इलाके में चलाया जा रहा हैं। यह आंदोलन चलाया गया। इसके तहत वन भूमि को बचाने, पेड़ों की कटाई का कड़ा विरोध किया जा रहा हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि करीब 40 लाख बीघा ओरण भूमि को बंजार भूमि के रूप में दर्ज कर सरकार ने इसे कंपनियों को आवंटित कर दिया है, जहां सोलर और विंड प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके चलते वहां लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसका आंदोलनकारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सोलर प्लांट की हाइट टेंशन लाइनों की वजह से पशु पक्षियों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले दिनों दुर्लभ पक्षी गोड़ावण की भी इसी हाईटेंशन लाइन से टकराने से मौत हो गई। इसके अलावा खेजड़ी वृक्षों की कटाई की जा रही है। जिन्हें पश्चिमी राजस्थान में पूजते है। ऐसे में ओरण बचाओ आंदोलन के तहत सोलर प्लांट के लिए कंपनियों को आवंटित की की जा रही भूमि का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से मांगी माफी! कहा, ज्यादा गुस्सा मत किजिए
आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






