पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख

दौसा/जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले में एक आक्रोशित पेंटर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें उसने ग्राम पंचायत कार्यालय के नाम पर कालिख पोत दी। दरअसल, ग्राम पंचायत की ओर से पेंटर को विभिन्न स्थानों की दीवारों पर सरकारी योजना कोे लिखने का टेंडर दिया था, लेकिन काम पूरे होने के बाद पंचायत के प्रशासक ने पेंटर को पेमेंट देने के लिए मना कर दिया। इससे नाराज होकर पेंटर ने जिन-जिन स्थानों पर सरकारी योजनाओं को अंकित करते हुए बैनर बनाए थे। इसके अलावा ग्राम पंचायत कार्यालय पर भी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे गए नाम पर कालिख पोत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पेंटर आरोप लगा रहा है कि काम करने के बाद भी उसे पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण ही उसने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें : महिला के साथ गैंगरेप! चलती कार में हैवानियत, प्लॉट दिखाने का दिया झांसा
ग्राम पंचायत कार्यालय पर पेंटर ने पोत दी कालिख
हैरान कर देने वाला यह मामला दौसा जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र से सामने आया है, जहां दौलतपुरा ग्राम पंचायत में यह घटनाक्रम देखने को मिला। इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक पेंटर ने आरोप लगाया कि वह और उसका साथी विमल, जिसे ग्राम पंचायत ने पेंटिंग का कार्य टेंडर दिया था। इसके चलते उसने 5 बोर्ड और ग्राम पंचायत कार्यालय पर नाम लिखा, लेकिन जब काम करने के बाद उसने प्रशासक से पैसे मांगे, तो उन्होंने पेंटर से कहा कि 4 दिन बाद मिलेंगे। इससे नाराज होकर पेंटर ने गांव में जिन दीवारों पर सरकारी योजनाओं के बोर्ड बनाए थे। उन पर काला रंग पोत दिया। यही नहीं दौलतपुरा ग्राम पंचायत कार्यालय पर बड़े अक्षरों में लिखे गए नाम पर भी कालिख पोत दी। इसी तरह पंचायत कार्यालय पर प्रशासक भगवान सिंह राजावत के नाम पर भी काला पेंट कर दिया।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी! 40 यात्रियों को निकाल लाया मौत के मुंह से
पेंटर ने कहा ऐसे लोगों के साथ, यहीं होना चाहिए
पेंटर वायरल वीडियो में कह रहा है कि उसने पहले ही प्रशासक को कह दिया था कि काम होते ही उसे पैसा चाहिए। वह गरीब आदमी है, लेकिन फिर भी यह लोग पैसे नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पेंटर का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है, जहां पेंटर को लोगों का भी सपोर्ट मिल रहा है। लोगों ने पेंटर के इस कदम को बिल्कुल वाजिब बताया। लोग कह रहे है सिस्टम की मनमर्जी से गरीब लोगों को परेशान किया जाता है। इसको लेकर लोग पंचायत के प्रशासक की जमकर आलोचना कर रहे हैं। साथ ही पेंटर को उसके काम का भुगतान दिलाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा
पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



