टीना डाबी के बाद चिन्मयी गोपाल छाई! टोंक पूर्व कलेक्टर का बाड़मेर में बड़ा एक्शन
बाड़मेर/जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर में आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) के बाद टोंक कलेक्टर रह चुकी चिन्मयी गोपाल भी धमाकेदार एक्शन में हैं। इस दौरान शनिवार को बाड़मेर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में कई कमियां पाई गई। इसे देखकर बाड़मेर कलेक्टर का पारा चढ़ गया। अस्पताल में कर्मचारी छुट्टी पर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एडीएम को छुट्टी का रजिस्टर अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब एडीएम से अप्रूवल लिए बगैर को कर्मचारी छुट्टी नहीं ले सकेगा। कलेक्टर की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन में हडकम्प मच गया। बता दें कि इससे पहले आईएएस टीना डाबी टोंक से पहले बाड़मेर की कलेक्टर थी, जो भी बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश में काफी चर्चित रही।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग! बूंदी में पुलिस की तस्करों से मुठभेड, जानिए फिर
अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई
बाड़मेर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची। उनके साथ एडीएम, पीएमओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने घूम-घूम कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रोगियों से अस्पताल को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही जहां कमियां दिखी, उन्हें संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर ने रोगी वार्ड में कुछ जगह गर्मी को देखते हुए कूलर की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। इसके अलावा परिजनों के बैठने के लिए बैंचों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए। बाड़मेर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : चालक के सिर में पेचकस घूसेड़ा! टोंक में वनकर्मियों पर आरोप

बिना एडीएम की सहमति के नहीं ले सकेंगे छुट्टी
निरीक्षण के दौरान बाड़मेर कलेक्टर ने अस्पताल में कर्मचारियों की उपस्थित की भी जांच की। इसमेें पाया कि अस्पताल में सोनोग्राफी के कर्मचारी के अधिकतर छुट्टी करते है। उसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही बाड़मेर के एडीएम को निर्देश दिए कि वह छुट्टी के रजिस्टर को अपने कब्जे में ले। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना एडीएम की सहमति की बिना कोई छुट्टी नहीं ले सकेगा। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने बाड़मेर कलेक्टर को अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक दिया। इसी तरह कलेक्टर ने दो ओपीडी काउंटर भी खोलने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल
अपनी सादगी और त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है
बता दें कि चिन्मयी गोपाल वर्ष 2014 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अफसर हैं। चिन्मयी गोपाल मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। जिनका जन्म 17 अगस्त 1984 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा लेडी श्री राम कॉलेज से की। राजस्थान कैडर मिलने के बाद वह अब तक झुंझुनू, टोंक, कलेक्टर रह चुकी हैं। इसके अलावा कृषि विभाग में निदेशक, ग्रामीण गैर कृषि विकास प्रबंध निदेशक, उद्योग विभाग संयुक्त सचिव, बीकानेर, अजमेर नगर निगम में कमिश्नर रह चुकी हैं। आईएएस चिन्मयी गोपाल (IAS Chinmayi Gopal) अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को सुनने में विश्वास रखती है। इसको लेकर जब वह टोंक में कलेक्टर थी, तब एक सर्वे रिपोर्ट पर उन्हें शंका हुई, इसको लेकर उन्होंने खुद गांव में जाकर पैदल इस रिपोर्ट की हकीकत जानी। उनकी यह कार्रवाई काफी सुर्खियों में रही।
यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
