बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से मांगी माफी! कहा, ज्यादा गुस्सा मत किजिए
सिरोही/जयपुर : राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सिरोही के दौरे पर रहे। इस बीच पत्रकारों का गुस्सा राठौड़ पर फूट पड़ा। पत्रकारों का आक्रोश देखकर मदन राठौड़ को माफी मांगनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने व्यवहार या देेरी के लिए उनसे माफी मांगते हैं और उन्होंने पत्रकारों से अपना गुस्सा कम करने की बात गई। दरअसल, राठौड़ ने सिरोही मेें प्रेस काॅन्फ्रेंस बुलाई, लेकिन वह करीब 2 घंटे बाद पहंुचे। इससे नाराज पत्रकारों ने पे्रस काॅन्फे्रंस का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद राठौड़ पत्रकारों को मनाते नजर आएं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़िए : आमेर के राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा
मदन राठौड़ ने पत्रकारों से मांगी माफी, कहा गुस्सा कम करो
दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बुधवार को सिरोही में पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ राज्य मंत्री देवाराम ओटासी भी थे। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार मदन राठौड़ पर भड़क गए। उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। मदन राठौड़ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 घंटे लेट आए थे। इससे पत्रकारों को काफी इंतजार करना पड़ा। इससे नाराज पत्रकारों ने मदन राठौड़ पर गुस्सा व्यक्त करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने की चेतावनी दे दी। इस पर राठौड़ ने बात संभालते हुए पत्रकारों से माफी मांगी। साथ ही उन्हें कहा कि आपका गुस्सा ठीक नहीं हैं, इसे कम कीजिए।
यह भी पढ़िए : महिला के साथ गैंगरेप! चलती कार में हैवानियत, प्लॉट दिखाने का दिया झांसा
मैं पत्रकारों का बहुत सम्मान करता हूं
प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करते हुए पत्रकारों ने अपना आक्रोश मदन राठौड़ के सामने व्यक्त किया, तो सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं लेट हो गया, क्योंकि बीच में लोगों ने जगह-जगह स्वागत रख दिया। उन्होंने कहा कि हम तो आपका हमेशा ही ख्याल रखते हैं। मीडिया का सदैव सम्मान और आदर करते हैं। इस पर भी पत्रकार जब शांत नहीं हुए, तो उन्होंने कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं, आप गुस्सा मत करो, आपका गुस्सा ठीक नहीं है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह करता हुआ कि कहा कि आईए बैठकर बात करते हैं। पत्रकारों से राठौड़ की वार्ता का यह वीडियो अब काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़िए : कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल
आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
