उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?

उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने बीती देर शाम 8 बकरियों को जहर देकर मार दिया। इस घटना ने इलाकों में सनसनी फैला दी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। इसको लेकर लोगों ने दोषी लोगों के खिलाफ करवाई करने की मांग की है। साथ ही पुलिस थाने पर भी प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इधर, इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है कि आखिर इस तरह की अमानवीय करतूत के पीछे किन लोगों का हाथ है? फिलहाल इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : विधायक रविंद्र भाटी को भजनलाल सरकार का तगड़ा झटका! भाटी की सुरक्षा हटाई

क्यों आठ बकरियां को जहर देकर मार दिया?

हैरान कर देने वाली यह घटना उदयपुर जिले के झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र से सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ देकर एक साथ 8 बकरियों को मार दिया। इस घटना ने न केवल पशुपालकों को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा रोष व्याप्त है। इस घटना की सूचना अधिवक्ता निर्मल कुमार पंडित को मिली। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विप्र फाउंडेशन के महामंत्री विनोद नागदा और अनुज दीक्षित को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही फाउंडेशन के पदाधिकारी सक्रिय हुए और उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक डॉक्टर राजेंद्र से संपर्क किया।

यह भी पढ़े : तेंदुए ने पलक झपकते ही किया गाय का शिकार! ग्रामीणों में मची भगदड़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा होगा खुलासा

इसके बाद सभी मृत बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर स्थित पशु चिकित्सालय लाया गया, लेकिन देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो सका। अब शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बकरियों को किसी जहरीले पदार्थ के जरिए निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इधर, पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषी लोगों की गिरफ्तार की जाएगी।

यह भी पढ़े :पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख

विधायक रविंद्र भाटी को भजनलाल सरकार का तगड़ा झटका! भाटी की सुरक्षा हटाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author