तेंदुए ने पलक झपकते ही किया गाय का शिकार! ग्रामीणों में मची भगदड़

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में एक खूंखार तेंदुए का आतंक लोगों में दहशत फैला रहा है। जिले के एक गांव में तेंदुए के मूवमेंट से लोग भयभीत है। इस बीच तेंदुए ने एक पालतू गाय को अपना शिकार बना लिया। मृत गाय के अवशेष को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हैरान कर देने वाला यह मामला बीती देर शाम का है, जो बयाना उपखंड क्षेत्र से सामने आया, जहां तेंदुए के आतंक को देखकर लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई कर तेंदुए का जल्द रेस्क्यू करने की मांगी है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने भी तेंदुए को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख
तेंदुए ने पालतू गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
सनसनी फैल देने वाली इस घटना से बयाना उपखंड के थाना गढ़ी बाजना क्षेत्र के गांव बंगार्रा में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। जब तेंदुए ने एक पालतू गाय को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ शाम के समय गांव में घुस आया। लोगों ने उसे भगाने के लिए काफी प्रयास किए और पत्थरबाजी भी की, लेकिन तेंदुआ मौके से नहीं भागा और एक गाय को मार डाला। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुआ शिकार कर चुका था।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
तेंदुए की मूवमेंट के बाद वन विभाग हुआ अलर्ट
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी फॉरेस्टर भरत सिंह और भगवान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी से गांव में दहशत बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



