राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डोटासरा की आज जयपुर जाम की चेतावनी, फिर कांग्रेस का रात भर पुलिस कमिश्नरेट में हंगामा
जयपुर : दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ महिला पुलिसकर्मी के मारपीट के मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी के निर्देश पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे, जहां बीती रात उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान डोटासरा ने दहाड़ मारते हुए कहा कि ‘हम राहुल गांधी के बब्बर शेर है, हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक हम नहीं हटेंगे। उन्होंने FIR दर्ज नहीं होने की स्थिति में मंगलवार को जयपुर जाम करने की चेतावनी दी है। इससे पहले डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने पूरी रात जयपुर पुलिस कमिश्ररेट में गुजारी।
🚨अत्यंत आवश्यक सूचना🚨
जयपुर कूच करेंराजस्थान की बेटी रितु बराला की न्याय लड़ाई में राजस्थान पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने से इनकार करने के खिलाफ अब निर्णायक आवाज बुलंद करने का समय है।
महिला सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस के सभी… pic.twitter.com/blm454UfFI
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) October 20, 2026
डोटासरा ने जयपुर जाम की चेतावनी दी
बीते दिनों रितु बराला के साथ मारपीट के मामले में सोमवार शाम गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रितु बराला समेत कांग्रेस के कई नेता पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दहाड़ मारते हुए कहा कि अगर इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई, तो हम यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं। उन्होंने यहां तक चेतावनी दी कि यदि FIR दर्ज नहीं होती है, तो उन्होंने प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जयपुर कूच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस को जयपुर को जाम करने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें : कौन हैं लेडी सिंघम IPS तेजस्विनी गौतम, जिनकी टीम ने महज 15 मिनट में दबोचे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी
पुलिस कमिश्नरेट में जमीन पर ही सो गए नेता
इस दौरान पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से समझाइश की, लेकिन सभी रितु बराला को लेकर मामला दर्ज करवाने पर अड़े रहे। इस दौरान कांग्रेसी नेता गार्डन में बैठकर रामधुनी करते हुए भी नजर आए। रात भर कांग्रेसी नेता कमिश्नर रेट में ही डटे रहे। नेता और कार्यकर्ता जहां जगह दिखी वहीं सो गए। इसको लेकर कई वीडियो सामने आए हैं। कई महिला नेता सोफे पर ही सो गई।
हमको बैठा कर अधिकारी रवाना हो गए
डोटासरा ने कहा कि गत दिनों दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला के साथ दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी ने बर्बरता की। उनके बाल खींचे उनके साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर उन्होंने मोती डूंगरी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से उन्हें टरका दिया गया। डोटासरा ने आगे कहा कि जब वह इस मामले में पुलिस कमिश्नरेट आए, तो एडिशनल कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने उन्हें बिठाकर प्रतीक्षा करने के लिए कहा। अब हमको बिठाकर सभी अधिकारी यहां से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें :
डीजीपी को चेतावनी, जयपुर जाम कर देंगे
इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा काफी आक्रामक तेवर में दिखे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की बच्ची के साथ जो बर्बरता हुई है। इस मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने डीजीपी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुन लीजिए अगर इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो हम जयपुर जाम कर देंगे। इसके लिए प्रदेश भर से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जयपुर कूच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इन्होंने क़ानून को मजाक बना रखा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। अब जयपुर में FIR दर्ज करवाने के लिए संघर्ष होगा, लड़ाई चलेगी, लेकिन हम FIR दर्ज करवाकर दम लेंगे। इस दौरान कांग्रेस के विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर रहे।
कौन है रितु बराला, जिसके लिए राजस्थान में हुआ बवाल
रितु बराला एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव है। जिन्होंने दिल्ली में गत दोनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कनॉट प्लेस में प्रोटेस्ट किया। इस दौरान उन्हें पुलिस ने डिटेन कर बस में बैठा लिया। यहां उनकी महिला पुलिसकर्मी कविता यादव के साथ हाथापाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हुआ। इस मामले में राहुल गांधी के निर्देश पर अब जयपुर में फिर दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस नेता हंगामा कर रहे हैं। बता दे कि रितु बलारा मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के ‘बारी का बास’गांव की रहने वाली है। जो अपने छात्र जीवन के दौरान महारानी कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष भी रही है। किसान परिवार से आने वाली रितु बराला अपने संघर्ष के बल पर एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव बनी। रितु बराला को कांग्रेस की दबंग महिला नेता के रूप में जाना जाता है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






