पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी! 40 यात्रियों को निकाल लाया मौत के मुंह से
बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को पुलिस दिवस पर एक पुलिस कांस्टेबल की जांबाजी और दिलेरी का मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आपका दिल भी उसे सेल्यूट करेगा। दरअसल, एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की तरफ तेजी से जाने लगी, तो पुलिस कांस्टेबल जेठाराम ने दिलेरी दिखाते हुए बस की स्टेयरिंग संभाली। इस दौरान खाई की तरफ जा रही बस को एक पेड़ के जरिए रोक दिया। इस घटना से बस में सवार करीब 40 यात्रियों में कोहराम मच गया, लेकिन कांस्टेबल की सूझबूझ से यह हादसा टल गया। इधर, पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी को लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से मांगी माफी! कहा, ज्यादा गुस्सा मत किजिए
पुलिस कांस्टेबल की सूझबूझ से 40 लोगों की बची जान
दरअसल, यह मामला बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके का है, जहां गुरुवार को रोडवेज बस आगे चल रही एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हो गई और बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस दौरान ड्राइवर नीचे गिर गया। तभी पास में बैठे हुए पुलिस कांस्टेबल जेठाराम ने तत्काल स्टेयरिंग संभालते हुए बस को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन बस के ब्रेक फेल हो चुके थे। यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन जेठाराम ने हिम्मत नहीं हारी और स्टेरिंग को घुमाते हुए सड़क किनारे बस को उतार दिया। लेकिन बस अब तेजी से खाई की तरफ जाने लगी। इस पर उसने एक पेड़ को टक्कर मारकर बस को रोक दिया।
यह भी पढ़ें : महिला के साथ गैंगरेप! चलती कार में हैवानियत, प्लॉट दिखाने का दिया झांसा
7 फीट और जाती, तो खाई में गिर जाती बस
पुलिस कांस्टेबल जेठाराम ने बड़ी सूझबूझ और दिलेरी से बस की स्टेयरिंग संभाली, लेकिन जब ब्रेक लगाने का प्रयास किया तो उसके ब्रेक फेल हो गए। ऐसे में उसमें सवार यात्री चीख पुकार करने लगे। पुलिस कांस्टेबल जेठाराम ने बस को सड़क किनारे नीचे उतार दिया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बस करीब 15 फीट गहरी खाई की तरफ तेजी से जाने लगी। इस बीच कांस्टेबल ने एक पेड़ देखकर बस की दिशा उसकी तरफ मोड़ दी। पेड़ से टकराकर बस वही रुक गई। बस 15 फीट गहरी खाई से महज 7 फीट की दूरी पर ही रूक गई। इससे यह बड़ा हादसा टल गया। इधर, घटना की सूचना मिलती ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें दूसरी बसों से रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल
आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
