LPG cylinder : तेल कम्पनियों की लोगों को बड़ी राहत, गैस सिलेण्डर के दामों में भारी कमी, जानिए कितने देने होंगे दाम
जयपुर : देश में 1 अगस्त से पेट्रोलियम तेल कम्पनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों को लेकर लोगों को बड़े राहत दी हैं। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर 33.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया है, लेकिन यह कटौती कमर्शियल सिलेंडर के ऊपर ही लागू की गई है। इसके चलते अब एक अगस्त से लोगों को कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए 33.50 रुपए कम भुगतान करने होंगे। हालांकि, तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को लेकर अभी कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ताओं को वहीं पुराने दाम चुकाने होंगे।
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में पेट्रोलियम कंपनियों ने कटौती की
बता दें कि जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1693.50 रुपए है, ऐसे में अब 1 अगस्त से पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से लोगों को बड़ी राहत दी है। अब लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने के लिए 1660 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके पीछे बताया जा रहा है कि मार्केटिंग कंपनी में एलपीजी गैस की कीमतों में कमी आई है। इसके चलते ही एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती की गई है। इससे पहले जुलाई महीने की शुरुआत में भी कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में 58.50 की कटौती की गई थी। कमर्शियल सिलेंडरों पर यह दूसरी बार दामों में कटौती हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं को अभी कोई राहत नहीं
इधर, तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर में 33.50 रुपए की राहत देकर लोगों को बड़ा फायदा दिया हैं, लेकिन घरेलू उपभोक्ता अभी भी तेल कंपनियों की राहत का इंतजार कर रहे हैं। तेल कंपनियों ने इस महीने तय होने वाली गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं कर उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं दी हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जो अभी भी कायम है।
For More Updates: Twitter | Facebook

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






