पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

पुलिस कांस्टेबल का कहर! दो भाइयों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में पुलिसकर्मी की दबंगई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित बिजली घर चौराहे पर एक पुलिस कांस्टेबल ने दो सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कांस्टेबल दो युवकों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाता नजर आ रहा है जबकि पीड़ित भाई खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगाते हुए नजर आए, लेकिन कांस्टेबल को तरस नहीं आया।

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी! 40 यात्रियों को निकाल लाया मौत के मुंह से

कांस्टेबल ने दो सगे भाइयों की बेरहमी से पिटाई की

इस मामले में नोह (चिकसाना) निवासी रिंकू और उसका बड़ा भाई सुनील कुम्हेर ने आरोप लगाया कि वह गेट स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। वह एमएसजे कॉलेज के पास सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं और 14 अप्रैल की देर रात को कुम्हेर गेट क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। इस बीच बिजली घर चौराहे पर मथुरा गेट पुलिस के कांस्टेबल ने उन्हें रोका था। दोनों भाइयों ने कांस्टेबल को बताया कि वह सब्जी लेने जा रहे हैं जिस पर कांस्टेबल ने भड़क कर दोनों भाइयों से इतनी रात में बाहर घूमने की बात पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से मांगी माफी! कहा, ज्यादा गुस्सा मत किजिए

पुलिसकर्मी को कर रहे ट्रोल

पीड़ित रिंकू के अनुसार उक्त घटना के दौरान बड़े भाई सुनील ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांस्टेबल  पीड़ित रिंकू को पीट रहा है तथा जब सुनील ने इसका विरोध किया तो कांस्टेबल ने उसे भी पीटने की धमकी दी और फिर उस पर भी लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसके सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद यूजर्स ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा

पुलिस कांस्टेबल की दिलेरी! 40 यात्रियों को निकाल लाया मौत के मुंह से

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!