कोटा पुलिस ने एन वक्त पर बदल लिया प्लान, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के आरोपियों को भेजना था मुंबई, जानिए लेटेस्ट अपडेट,
कोटा : बॉलीवुड एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को कोटा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें सोमवार रात ही मुंबई भेजे जाने का प्लान था, लेकिन एन वक्त पर पुलिस ने यह प्लान बदल लिया। इसके बाद कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में इन तीनों बदमाशों को रखा गया। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पूरी रात कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच हथियार बंद कमांडों और सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इधर, कोटा पुलिस तीनों बदमाशों को सड़क मार्ग से लेकर रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डोटासरा की आज जयपुर जाम की चेतावनी, फिर कांग्रेस का रात भर पुलिस कमिश्नरेट में हंगामा
कोटा में ही रात काटी तीनों बदमाशों ने
बॉलीवुड एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद तीनों बदमाश ठाणे सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचकर नेपाल भागने की फिराक में थे। इस बीच मुंबई पुलिस के इनपुट के बाद कोटा में एसपी तेजस्विनी गौतम ने अलर्ट होकर रेलवे स्टेशन पर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद देर शाम को तीनों आरोपियों को मुंबई के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने एन वक्त पर अपना प्लान बदल लिया। इसके बाद इन आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां 48 घंटे के ट्रांजिट वारंट दिया गया था। इस दौरान आरोपियों को रेलवे पुलिस थाने में लाया गया, जहां उन्होंने पुलिस थाने के हवालात में ही रात गुजारी। इसको लेकर पूरे पुलिस थाना की सुरक्षा चाक चौबंद रही। काफी मात्रा में हथियार बंद कंमाडों, पुलिस बल पूरी रात पुलिस थाने की सुरक्षा में डटे रहे।
यह भी पढ़ें : कौन हैं लेडी सिंघम IPS तेजस्विनी गौतम, जिनकी टीम ने महज 15 मिनट में दबोचे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी

मंगलवार सुबह किया रवाना
पूरी रात रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने पर हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इधर, अब तीनों आरोपियों को मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों को पुलिस सड़क मार्ग से लेकर रवाना हो गई है। इस दौरान दो बदमाशों को एक कार में और एक का अन्य बदमाश को दूसरी कार में बिठाकर रवाना किया है आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को 35000 रुपए के कॉन्ट्रैक्ट के तहत यह काम दिया था। इसमें उन्हें विदेश जाने का लालच भी दिया। कोटा एसपी के अनुसार दोनों आरोपी बिना टिकट ट्रेन में सवार होकर कोटा आए थे। मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुजरात के सूरत आए, जहां उन्होंने ट्रेन पकड़ी और ट्रेन से दिल्ली पहुंचना चाहते थे।
पुलिस ने यात्री बनकर पकड़ा था, तीनों बदमाशों को
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के बाद आरोपी सूरत से पुणे सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए आ रहे थे। मुंबई पुलिस के इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पूरी ट्रेन को घेर लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में जनरल कोच में पैसेंजर की तरह बैग लेकर चढ़ा, जहां एक आरोपी रितिक को बैग पर सिर रखकर सोते पाया। इसके बाद पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी साधारण कोच में घुस गए और तीनों बदमाशों का पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस को महज 15 मिनट लगे।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






