विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल
श्रीगंगानगर/जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी के साथ मारपीट का मामला सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर तीन अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया, लेकिन अब यह मामला अलग ही रंग लेता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में जयदीप बिहाणी के साथ कथित मारपीट के मामले पर सवाल उठने लगे है। लोगों ने इस प्रकरण को सवालों के घेरे में ला दिया है। इसमें लोग एक अधिकारी का वायरल वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठा रहे हैं कि विधायक जयदीप बिहाणी ने अधिकारियों को पीटा है या अधिकारियों से पिटे? वीडियो शेयर करके लोग कह रहे हैं कि इस मामले में एक अधिकारी के चेहरे पर पिटाई की निशान साफ दिखाई दे रहे हैं, यानि सच्चाई कुछ और है।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड
सोशल मीडिया पर लोगों ने मामले को लेकर उठाए सवाल
श्रीगंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला गुरुवार को काफी सुर्खियों में रहा। इसको लेकर चारों तरफ से विधायक को सर्पोट मिला। यहां तक कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने बिहाणी को सपोर्ट करते हुए सरकार पर बड़े सवाल उठाएं। इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस प्रकरण ने अलग ही रूप ले लिया। इसको लेकर लोगों ने सवाल उठा दिए। एक वीडियो जो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसेे AEN जगन बैरवा का बताया जा रहा है। जिसमें वह अपने चेहरे और पीठ पर चोटों के निशान दिखाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों सवाल उठा रहे हैं कि यहां बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी को अधिकारी ने नहीं बल्कि विधायक ने AEN जगन बैरवा को पीटा है।
यह भी पढ़ें : महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक ने की थी गाली गलौज
इधर, मामले को लेकर एक मीडिया ग्रुप (दैनिक भास्कर डिजिटल) ने अपनी रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों को हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि अफसरों के विधायक सुनवाई केंद्र पर अफसर पहुंचे, तो विधायक उनके साथ गाली गलौज की। साथ ही दो अफसरों के साथ मारपीट भी की। इस रिपोर्ट में यह भी बताया कि एक अफसर की तो शर्ट भी फट गई। साथ ही विधायक ने कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। इधर, सोशल मीडिया पर AEN जगन बैरवा के चोटों का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बैरवा को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट
कथित तौर पर मारपीट का यह पूरा मामला
बता दें कि श्रीगंगानगर में बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। इसके अनुसार कथित तौर पर आरोप है कि विधायक केंद्र पर राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तीन अफसरों ने विधायक के साथ मारपीट की। इसमें विधायक के आंख और चेहरे पर चोटों के निशान आए। इसके अलावा चश्मा टूट गया। इस मामले में पुलिस ने एईएन जगन बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और एलएनटी कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार कर लिया। इधर, AEN जगन बैरवा का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और तूल पकड़ने लगा है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल
पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






