सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा
कोटा/जयपुर : राजस्थान के सीएम भजनलाल बीते दिनों गांवों में रात्रि चौपालों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। सीएम का गांवों में सरल अंदाज देखने को मिला। इस बीच सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों अपनी जनसंवाद पदयात्रा को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा में हैं। पांच दिवसीय पदयात्रा में मदन दिलावर भीषण गर्मी में तपती धूप के बीच ग्रामीण से संवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात पीएम मोदी के ईंधन की बचत के संदेश का वाकई में दिलावर पूरी तरह से पालना करते दिख रहे हैं। राजस्थान में इस समय नौतपा चल रहा है, लेकिन मदन दिलावर इसकी परवाह किए बिना किसी सरकारी तामझाम के सादगी से पैदल यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं
नौतपा के बीच शिक्षा मंत्री की पांच दिवसीय पदयात्रा
राजस्थान में इस भीषण गर्मी के दौर के बीच नौतपा चल रहा है, जहां लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूर भर हो रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 28 मई को अपनी विधानसभा रामगंज मंडी में पदयात्रा शुरू की, जो 1 जून तक चलेगी। इस समय प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 45 से 46 डिग्री तक का तापमान लोगों को झुलसा रहा है, लेकिन इस भीषण गर्मी में भी मदन दिलावर के हौसले कम नहीं पड़े। यह पदयात्रा चेचट पंचायत समिति क्षेत्र के करीब 40 गांवों से होकर गुजर रही है। जिसमें दिलावर 80 किलोमीटर लंबा सफर तय करेंगे। यह पदयात्रा भटवाड़ा गांव से शुरू हुई थी।
यह भी पढ़ें : नाबालिग बच्चे से लगातार कुकर्म! टोंक में यौन शोषण का गम्भीर मामला
पदयात्रा का उद्देश्य सीधा जनसंवाद
शिक्षा मंत्री अपनी इस पदयात्रा को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा में हैं। भीषण गर्मी के बीच मदन दिलावर का ग्रामीणों से जन संवाद उन्हें लोगों में लोकप्रिय कर रहा हैं। खास बात है कि दिलावर पीएम मोदी र्की इंधन बचत के संदेश की सही तरीके से पालन करते हुए दिखाई दिए, जहां बिना किसी तामझाम के सरकारी वाहन का उपयोग किए बिना पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा का उद्देश्य गांव में चैपाल लगाकर सीधा जनसंवाद कर उनकी सुनवाई करना है। लोगों की पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा से जुड़ी हुई समस्याओं का जल्द निराकरण किया जा रहा है। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी भी मंत्री के साथ पैदल चलते हैं और जनसुनवाई के दौरान तुरंत एक्शन लेते हैं। हाल ही में उन्होंने ढाई करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का घोषणा की।
यह भी पढ़ें : तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी
दो बार पहले भी निकाल चुके हैं पदयात्रा
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इससे पहले भी दो बार पदयात्रा निकाल चुके हैं, यह उनकी तीसरी पदयात्रा हैं। पहली पदयात्रा उन्होंने पिछले साल 2025 नवंबर में निकाली। जिसका नाम ‘जगो जागो एकता पदयात्रा’ था। तीन दिवसीय इस पदयात्रा में उन्होंने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। इस पदयात्रा में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने इस साल दूसरी 13 मार्च से 16 मार्च तक चार दिवसीय पदयात्रा निकाली। जिसका नाम ‘जनहित जनसुखाय’ था, जो रामगंज मंडी के लाडपुरा ग्राम पंचायत में निकाली गई। इस पदयात्रा में उन्होंने करीब 70 किलोमीटर का पैदल ही सफर किया। साथ ही करीब 27 गांव में लोगों से सीधा जनसंवाद किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को शराब छोड़ने का संकल्प भी दिलाया।
यह भी पढ़ें : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन
हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






