पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड

पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। इस दौरान शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। सनसनी फैल देने वाली वारदात रूपवास थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसने लोगों को भयभीत कर दिया। वारदात के बाद शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भाग छूटे। घटना में आरोपी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत अभी नाजुक है।

यह भी पढ़ें : महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी

शादी समारोह में पत्नी को गोली मारी

हैरान कर देने वाली यह वारदात रूपवास क्षेत्र के सिंघावली गांव में सामने आई है। खैरागढ़ निवासी राघवेंद्र शादी समारोह के चलते अपने ससुराल आया हुआ था। इस बीच पारिवारिक विवाद के चलते वह आक्रोशित हो गया और उसने अपनी पत्नी राधिका को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां राघवेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी राधिका गंभीर रूप से घायल है। जिसका अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, शादी समारोह में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर भाग छूटे।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट

पारिवारिक विवाद से नाराज होकर चलाई गोली

प्राथमिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। बताया गया कि राघवेंद्र समारोह में किसी बात को लेकर नाराज हो गया। उसने अपनी पत्नी से नाराजगी जताई। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और राघवेंद्र ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी राधिका को गोली मार दी। इसके बाद उसने भी खुद पर फायरिंग कर ली। इधर, वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने आवश्यक साक्ष्य जुटाएं। इधर, पुलिस विभिन्न पहलुओं को जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल

पति को नहीं बात कर आई थी राधिका

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक राघवेंद्र की पत्नी राधिका भरतपुर में अपनी चचेरी बहन की शादी में आई थी, लेकिन उसने राघवेंद्र से इसके लिए अनुमति नहीं ली, क्योंकि राघवेंद्र ट्रक ड्राइवर था। इसलिए वह घर में मौजूद नहीं था। इससे नाराज होकर राघवेंद्र ने ससुराल में आकर कमरे में बंद कर अपनी पत्नी को गोली मार दी और खुद को भी। इधर, पुलिस उप अधीक्षक नीरज भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने वारदात निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतक के पास यह हथियार कहां से आया?

यह भी पढ़ें : बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?

महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author