महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी

महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी
Spread the love

बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां नसबंदी ऑपरेशन की आड़ एक महिला की किडनी गायब मिली। यह ऑपरेशन 2 साल पहले हुआ था, लेकिन महिलाओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब महिला को पेट दर्द की शिकायत हुई, तो जब उसकी सोनोग्राफी कराई, तब महिला और उसके पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उन्हें पता लगा कि महिला के पेट से किडनी गायब है। मामले का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले को लेकर परिजनों ने बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट

नसबंदी के नाम पर यह कैसा कर दिया खेल?

हैरान कर देने वाला यह मामला राधा देवी नामक पीड़िता के साथ हुआ। जिसने बीकानेर के जीवन रक्षा अस्पताल में वर्ष 2024 में नसबंदी का ऑपरेशन करवाया। महिला के पति फकीर राम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सरकारी अस्पताल में नसबंदी करवाना चाहा, तो वहां की एक नर्स और एक अन्य स्टाफ कर्मचारी ने उन्हें मुफ्त इलाज करवाने और पैसों का लालच दिया। इसके चलते राधा को जीवन रक्षा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कथित तौर पर आरोप है कि नसबंदी के नाम पर राधा देवी की किडनी निकाली गई। इस घटना का ना तो राधा देवी, को पता लगा ना उसके पति फकीर राम को, बाद में जब महिला का पेट दर्द हुआ तो मामले का पता लगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल

महिला की सोनोग्राफी में उजागर हुआ खेल

पीड़ित फकीर राम ने बताया कि हाल ही में उसकी पत्नी को अचानक पेट दर्द हुआ। इसको लेकर डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें सोनोग्राफी करवाने के लिए कहा। बाद में राधा देवी की सोनोग्राफी करवाई गई, तो पता चला कि उसकी एक किडनी गायब है। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। इस मामले में उन्होंने कथित तौर पर जीवन रक्षा अस्पताल और संबंधित नर्स समेत लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इसको लेकर पीड़ित परिवार बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा से मिले, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बीकानेर एसपी ने भी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें : बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?

विवादों में रह चुका है जीवन रक्षा अस्पताल

बता दें कि बीकानेर का जीवन रक्षा अस्पताल पहले भी कथित तौर पर विवादों में रह चुका है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अस्पताल पर अवैध वसूली के आरोप लगे। जिसके तहत कुछ लोगों ने चिरंजीवी कार्ड के बावजूद इलाज के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया। इधर, महिला की किडनी चोरी के मामले के बाद फिर से जीवन रक्षा अस्पताल कथित तौर पर विवादों में आ गया है। इसको लेकर लोगों में हलचल मच गई है कि क्या अस्पताल में अंगों की तस्करी का काम किया जा रहा है? इसको लेकर पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : 5 करोड रुपए से भरी बैंक की वैन में भीषण आग! हाइवे पर सनसनी

प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!