डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विरोध! पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी पर युवकों ने बोनट पर मारा, देखिए Video

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विरोध! पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी पर युवकों ने बोनट पर मारा, देखिए Video
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के फागी क्षेत्र में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने बैरवा के काफिले का जमकर विरोध किया। वीडियो में प्रदर्शनकारी युवकों ने डिप्टी सीएम की गाड़ी के आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी के बोनट पर तेजी से हाथ से मारा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी युवकों के बीच झड़प भी हुई। इधर, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ हाथापाई की नौबत! लोगों ने विधायक से पूछा काम का हिसाब, देखिए Video

पुलिस की गाड़ी के बोनट पर हाथ से मारा

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले के सामने कुछ युवक प्रदर्शन करते हुए उसे रोक लेतेे है। बताया जा रहा यह विरोध फागी-दूदू मार्ग पर सामने आया। जहां इन युवकों को आरएलपी का बताया जा रहा है, जो एस्कॉर्ट पुलिस की गाड़ी को रोक लेते है और गाड़ी के बोनट पर तेजी से हाथ मारते है। इस पर पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी होती है। वीडियो बैरवा के पीएसओ भी दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार में मशगूल मनभर बाई सरपंच नामांकन भरना भूली, 15 मिनट की देरी से छूट गया चुनाव, परिवार में मचा कोहराम

वीडियो के दावे को बताया झूठा

इधर, वीडियो को लेकर द पॉलिटिकल टाइम्स ने इसकी पड़ताल करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा से फोन पर बात की। इसमें शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो 2 दिन पुराना है, लेकिन यह आज वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि जिस समय आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया। उस समय डिप्टी सीएम उस काफिले में मौजूद नहीं थे। वह किसी और गाड़ी में दूसरी जगह चुनावी सभा में जा रहे थे। जो पुलिस की गाड़ी वीडियो मेें दिखाई दे रही है, वह कस्बे में घूम रही थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के विरोध के किए जा रहे दावे को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें : रवि पुष्यामृत नक्षत्र 1 नवंबर को, बनेगा मिनी धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवकों को पाबंद किया

शर्मा ने बताया कि पुलिस की गाड़ी के समक्ष विरोध करने वाले आरएलपी के कार्यकर्ता थे। जिन्होंने पुलिस की गाड़ी पर जोरदार हाथ से मारा और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। इस मामले में पुलिस ने विरोध करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पाबंद किया है। इधर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर हलचल मची हुई है। वही तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

यह भी पढ़ें : ‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान

कांग्रेस के विधायक के विरोध का भी वीडियो आया

इसी तरह नागौर जिले के परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया के विरोध को लेकर भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक चुनावी सभा में कुछ लोगों ने उन्हें बोलने से रोका। साथ ही उनसे अपने कार्यकाल के काम का हिसाब मांगते हुए विरोध किया। दावा किया जा रहा है कि विधायक के साथ हाथापाई की नौबत भी सामने आई। इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर विधायक को सुरक्षित किया।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author