थैला लेकर खूब चक्कर काटा! आखिर ओम बिरला ने किस मंत्री के आगे काटे चक्कर

कोटा/जयपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपना एक पुराना किस्सा सुनाया, जो हैरान कर रहा है। इसमें बिरला ने बताया कि जब वह सांसद थे, तब एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उन्हें काम करवाने के लिए काफी चक्कर लगवाए, लेकिन अब समय बदल गया है। अब मेरा समय आ गया है। बिरला के बयान का यह वीडियो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक जानकार कयास लगा रहे हैं कि वह कौन से पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी के सांसद ओम बिरला को कई सालों तक चक्कर कटवाए।
यह भी पढ़ें : विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल
5 साल तक थैला लेकर खूब चक्कर काटे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वीडियो रामगंज मंडी क्षेत्र का बताया गया है, जहां एक कार्यक्रम में ओम बिरला ने अपनी पुरानी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था, तो तब मेरे क्षेत्र में इनडोर स्टेडियम के लिए एक पूर्व खेलकूद मंत्री ने मुझे 5 साल तक इंतजार कराया। काम करवाने के लिए मैं 5 साल तक थैला लेकर उनके चक्कर काटता रहा, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। हर बार काम को टाल दिया। अब सियासी गलियारों में इसको लेकर सवाल उठ गए हैं। आखिर ऐसे कौन से खेल कूद मंत्री थे, जिन्होंने अपनी पार्टी के सांसद ओम बिरला को इंतजार करवाया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके कई मतलब भी निकाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पत्नी को मारी गोली! भरतपुर शादी में फिर पति ने भी किया सुसाइड
ओम बिरला बोले, अब तो मेरा समय आ गया….
इस वीडियो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चुटकी लेते हुए व्यंग्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उन मंत्री ने मुझे 5 साल तक इनडोर स्टेडियम के लिए चक्कर कटवाए, लेकिन अब उनका समय चला गया है और मेरा समय आ गया है। यह सुनते ही सामने मौजूद लोग जमकर तालियां बजाते हुए नजर आए। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री ने उन्हें एक बार कहा कि 30 किलोमीटर की दूरी में इनडोर स्टेडियम नहीं बन सकता, यह नियम के खिलाफ है। इस पर बिरला मुस्कराते हुए जवाब देते हैं कि नियम कानून, तो हम बनाते हैं। हमसे कौन नियम पूछ रहा है? दरअसल, ओम बिरला उनके क्षेत्र में साढे चार करोड रुपए के इनडोर स्टेडियम को लेकर यह प्रसंग सुना रहे थे। जिसके लिए उन्होंने काफी चक्कर काटे।
यह भी पढ़ें : महिला की किड़नी गायब! बीकानरे में नसबंदी की आड़ में अंगों की तस्करी
आखिर कौन हैं, वह पूर्व मंत्री, जिसने बिरला को कराया इंतजार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इस वायरल वीडियो को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। बिरला के इस कथन को लेकर कई सियासी मतलब भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार अपनी अपनी समीकरण लगा उस मंत्री के नाम को लेकर चर्चा कर रहें हैं। वहीं लोग हैरान कि आखिर कौन ऐसा पूर्व केंद्रीय मंत्री था, जो अपनी ही पार्टी के सांसद ओम बिरला को काम के लिए 5 साल तक इंतजार करवाया था। इसको लेकर उस समय के खेलकूद मंत्री के नामों को लेकर चर्चा हो रही। इस चर्चा में सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय खेलकूद मंत्री के तौर पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम को लेकर भी कयास है। राठौड़ इस समय भजनलाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य और संचार विभाग के मंत्री है। बता दें कि राठौड़ मोदी सरकार में 3 सितम्बर 2017 से 24 मई 2019 तक केंद्रीय खेलकूद मंत्री रहे है। उनसे पहले विजय गोपाल 5 जुलाई 2016 से 3 सितम्बर 2017 तक खेल मंत्री रहे थे। जबकि विजय गोपाल से पहले सर्बानंद सोनवाल 26 मई 2014 से 23 मई 2016 तक खेल मंत्री रहे।
यह भी पढ़ें : प्रदेश में फिर बड़ा बदलाव! भजनलाल सरकार निकालेगी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट
विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



