सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा

सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी

जयपुर : राजस्थान में मंत्रिमंडल में विस्तार होगा या नहीं, यह पहेली बन गई है? इस बीच दिल्ली में सीएम भजनलाल और पीएम मोदी की मुलाकात ने सियासी पारे में हलचल मचा दी है। प्रदेश में हालांकि नौतपा के बीच लोगों को बारिश के चलते राहत मिली हैं, लेकिन प्रदेश के सियासी पारे में अभी भी गर्माहट है। सीएम भजनलाल और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर एक फोटो काफी चर्चा में बनी हुई है। इसमें सीएम के हाथों में एक कागजों का पुलिंदा दिखाई दे रहा है। इस कागजों के पुलिंदे को लेकर प्रदेश में कयास का दौरा शुरू हो गया है। चर्चा है कि सीएम ने राजनीतिक नियुक्तियां और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर शायद पीएम से चर्चा की है। ऐसे में सीएम के हाथों कागजों को मंत्रिमंडल के फीडबैक रिपोर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश से आ गया चीता! कैसे पहुंचा राजस्थान, चकित करेगी खबर

सीएम ने मोदी को सौंप दी पूरी मंत्रियों की रिपोर्ट!

सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा सोमवार को काफी सुर्खियों में रहा। इस मुलाकात को लेकर अब सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। इस बीच पीएम मोदी के साथ सीएम भजनलाल की वह फोटो काफी चर्चा में है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि सीएम ने इस मुलाकात को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन से जोड़कर बताया है, लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात को कुछ और ही माना जा रहा है। जानकर तो इस मुलाकात को मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटी दामाद राजस्थान! क्या खास वजह

रिपोर्ट कार्ड को मोदी ने गंभीरता से सुना

पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के बीच की इस मुलाकात को राजनीतिक जानकार बड़ी गंभीरता और बारीकी से ले रहे हैं। सीएम के हाथों में कागजों की जो फाइल है, उसको लेकर राजनीतिक चर्चा है कि इस फाइल में सरकार के कामकाज और मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड का पूरा उल्लेख है। फोटो में देखने से प्रतीत हो रहा है कि सीएम जिस तरीके से उन्हें एक्सप्लेन कर रहे हैं, पीएम मोदी भी बड़ी गंभीरता से रिपोर्ट को सुन रहे हैं। हालांकि इस मुलाकात का सियासत में क्या असर देखने को मिलेगा? इसको लेकर अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा

इधर, सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा। इसमें ‘विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।’

यह भी पढ़ें : सीएम के बाद मदन दिलावर क्यो चर्चा में! नौतपा में कर रहे हैं पदयात्रा

राज्यसभा सदस्य चुनाव के बाद हो सकता है फैसला

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राजस्थान की सियासत में काफी हलचल मची हुई है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश के कई मंत्रियों की धड़कनें बढ़ गई है। किन मंत्रियों को जारी रखा जाएगा और किन की छुट्टी हो सकती है। इसको लेकर कयास शुरू हो गए हैं। वहीं राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी नेताओं और विधायकों में भी बेचैनी शुरू हो गई है। इस बीच चर्चा यह भी है कि भले ही पीएम मोदी से सीएम की यह मुलाकात हुई है, लेकिन आगामी 22 जून को राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राज्यसभा सदस्यों के चुनाव के बाद ही राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल फेरबदल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल को सबक सिखाना…, मदन राठौड़ के मन में गुस्सा हैं

आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!