Vasundra Raje : पीएम मोदी से वसुंधरा राजे की 20 मिनट की मुलाकात! क्या यह तो नही हैं बड़े बदलाव के संकेत, समझिए रिपोर्ट से

Vasundra Raje : पीएम मोदी से वसुंधरा राजे की 20 मिनट की मुलाकात! क्या यह तो नही हैं बड़े बदलाव के संकेत, समझिए रिपोर्ट से
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में आने वाले दिनों में क्या बड़ा सियासी घटनाक्रम हो सकता है? इसको लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक साथ दिल्ली में होना तो यहीं इंगित कर रहा हैं। इसे उनके दिल्ली होने को लेकर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आहट से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात भी हुई। यह मुलाकात अब काफी सुर्खियों में हैं। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह के कयास भी शुरू हो गए हैं। आईए समझने की कोशिश करते है कि सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे के पीछे सियासी जानकारों के क्या मायने है?

वसुंधरा राजे की 20 मिनट की मुलाकात क्या होगा बड़ा सियासी घटनाक्रम?

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान सोमवार को संसद भवन में वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है। इस मुलाकात के मायने को लेकर सियासत में बैचेनी भी दिखाई दे रही है। इधर, राज्य में भी मंत्रिमण्डल के विस्तार के कयास भी लगाएं जा रहे, तो देश में नए उपराष्ट्रपति पद को लेकर भी हलचल मची हुई हैं। ऐसे में वसुंधरा राजे की पीएम से मुलाकात को सियासी जानकार इन दोनों कयासों से जोड़कर देख रहे हैं।

सीएम भजनलाल भी मंत्री मण्डल के विस्तार को लेकर दिल्ली मेें!

इधर, वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दिल्ली में है, जहां नेताओं से मुलाकात का दौर चल रहा हैं। इस बीच सीएम के दिल्ली दौरे को भी किसी बड़े घटनाक्रम के चलते काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सीएम भजनलाल की यह कवायद जारी हैं। बता दें कि बीते कई समय से भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही है। इधर, राजनीतिक जानकार सीएम की दिल्ली में नेताओं से मुलाकात को मंत्रिमंडल के विस्तार से जोड़कर भी देख रहे हैं।

उपराष्ट्रपति के लिए वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते दिनों उपराष्ट्रपति से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर देश की सियासत गर्माई हुई। इस बीच राजस्थान के कई बड़े नेताओं का भी इसके लिए नाम चर्चा में हैं। इनमें राजस्थान में दो बार की मुख्यमंत्री रह चुकी भाजपा नेता वसुंधरा राजे के नाम को लेकर भी सियासी गलियारों में जमकर चर्चा है, उन्हें भी उपराष्ट्रपति के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा हैं। वसुंधरा राजे के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। वर्तमान में वह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी जगह नए विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी। इधर, सियासी गलियारों में माना जा रहा है कि प्रदेश की राजनीति से हटाकर वसुंधरा राजे को अब केंद्र में बड़े जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी हैं।

 

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!