मंत्री किरोड़ी लाल का कांप गया कलेजा! एक माह का वेतन देंगे जीतू मुंडा को

मंत्री किरोड़ी लाल का कांप गया कलेजा! एक माह का वेतन देंगे जीतू मुंडा को
Spread the love

जयपुर : ओड़िशा से बीते दिनों एक व्यक्ति के मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचने के मामले ने देश में लोगों को झकझोर। बैंक में अपनी मृत बहन के खाते से पैसे नहीं देने से जीतू मुंडा ने यह कदम उठाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस हृदय विदारक वीडियो को देखकर भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा काफी भावुक हो गए। उन्होंने इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया पर कहा कि जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप गया है। उन्होंने इस मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। साथ ही उन्होंने जीतू मुंडा के परिवार को अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक माह का वेतन देने की घोषणा

ओड़िशा के जीतू मुंडा, जो अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंच गया था। जिसका वीडियो कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि जीतू मुंडा का दर्द मेरा दर्द है, उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। मेरा कर्तव्य है कि संकट की इस घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैं अपना एक माह का वेतन उनके परिवार को समर्पित करूंगा। शीघ्र ही उन तक राशि पहुंच जाएगी। यह हम सबका दायित्व है कि भविष्य में वे स्वयं को असहाय न समझें। इधर, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की इस घोषणा के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किरोड़ी लाल का यह सोशल मीडिया पोस्ट अब सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बन गया हैं।

यह भी पढ़ें : अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कलेजा कांप उठा मेरा

बीते दिनों जीतू मुंडा के अपनी मृत बहन के कंकाल को उठाकर ले जाने का वीडियो लोगों को विचलित कर रहा हैं। इसको लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। एक गरीब आदिवासी के साथ कागजी खानापूर्ति के नाम इस तरह की प्रताड़ना किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। मेरा ओडिशा के मुख्यमंत्री जी से पुरजोर आग्रह है कि इस मामले में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : 80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात

यह है जीतू मुंडा के वीडियो का पूरा मामला

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक उड़ीसा के क्योंझर से मानवता को झकझोऱ देने वाला एक भावुक वीडियो सामने आया। जिसमें 50 वर्षीय एक व्यक्ति जीतू मुंडा अपनी बहन का मृत कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। बताया गया कि जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा की 26 जनवरी को मृत्यु हो गई थी। उसके बैंक खाते में करीब 20000 जमा थे, इन्हें निकालने के लिए जीतू मुंडा जब बैंक गया, तो बैंक कर्मचारियों ने जीतू मुंडा को कहा कि बैंक में जिसका खाता है, उसे लेकर आओ। जबकि उसने कहा कि उसकी बहन मर चुकी है। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब बैंक कर्मचारी उसकी बात नहीं मान रहे थे, तो जीतू मुंडा ने अपनी बहन की कब्र खोदी और कंकाल को एक बोरे में भर लिया। इसके बाद वह 3 किलोमीटर पैदल चलते हुए बैंक पहुंच गया और वहां कर्मचारियों को बताया कि अब उसकी बहन जीवित नहीं है, हालांकि बैंक कर्मचारियों ने जीतू मुंडा को कहा था कि बहन का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर आओ, लेकिन जीतू अनपढ़ होने के कारण उसे मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए वह अपनी बहन का मृत कंकाल ही लेकर आ गया।

यह भी पढ़ें : पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा

सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!