अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे

अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में इन दिनोें कांग्रेस के नेताओं के डुप्लीकेट वर्जन सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लीकेट को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस बीच टोंक के विधायक और कांग्रेस दिग्गज सचिन पायलट का भी एक डुप्लीकेट वर्जन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह डुप्लीकेट पायलट जैसा ही मिलता जुलता दिखता है, जो उन्हीं की तरह कुर्ता पजामा पहनकर गले में सफेद गमछा डालकर उनकी तरह चलते हुए दिखाई दे रहा हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा है। वहीं यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

सचिन पायलट 2.0 का वीडियो वायरल, प्रशंसकों को आया पसंद

प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के कई डुप्लीकेट के मामला सामने आने के बाद अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट 2.0 भी चर्चा में है। इसको लेकर एक युवक जिसका नाम विष्णु गुर्जर बताया गया है। वह सचिन पायलट जैसा दिखाई देता है। उसका चेहरा, कद काठी और चलने का तरीका सचिन पायलट से काफी मिलता जुलता है। इसको लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल हुए है। इस वीडियो को लेकर अब लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। यहां तक की लोग विष्णु गुर्जर को सचिन पायलट का डुप्लीकेट और पायलट 2.0 बताकर कमेंट कर रहे हैं। हांलाकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विष्णु कहां का है?

यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट में झगड़ा खत्म! इस संकेत से सियासत में बड़ी हलचल

पायलट के डुप्लीकेट का वीडियो देखकर चकरा गए लोग

सोशल मीडिया पर सचिन पायलट का डुप्लीकेट दिखने वाले विष्णु गुर्जर का वीडियो काफी चर्चा में है। इसे देखकर एक बार तो लोग भी चकरा गए। लोगों में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सचिन पायलट गांव की गलियों में क्या कर रहे हैं? लेकिन जब पता चला कि यह सचिन पायलट नहीं बल्कि विष्णु गुर्जर है, जो हूबहू उनके जैसा दिखता है। वायरल वीडियो में विष्णु गुर्जर नाम का युवक बिल्कुल सचिन पायलट की तरह चलता है और उन्हीं के अंदाज में सफेद गमछा जिसे अपने गले में डालता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर कुछ लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि यह एआई का जमाना है, इस वीडियो को एआई से भी तैयार किया जा सकता है। जबकि कुछ लोग इसे ईश्वर का करिश्मा भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट

डोटासरा ने भी डुप्लीकेट से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट भी काफी चर्चा रहा। इसको लेकर वीडियो वायरल हुआ, जो डीडवाना जिले के लाडनू से सामने आया। जहां नरेश सिंधी डोटासरा की तरह डुप्लीकेट दिखाई दे रहा था।।कैटरिंग और टेंट का कार्य करने वाले नरेश सिंधी का वीडियो पूरे प्रदेश में फेमस हो गया। इसके बाद खुद डोटासरा ने उन्हें जयपुर बुलाकर मुलाकात की। साथ हुई लड्डू खिलाकर उन्हें अपने धर्म का भाई बताया।

यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author