80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में शातिर चोरों की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। इसमें बीती रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक इनोवा कर चुरा ली। इस घटना में शातिर अपराधियों को महज 80 सेकंड का समय लगा। बड़ी फुर्ती से चोर घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को ले उड़ा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर में कार चोरी की वारदात ने वाहन चालकों के होश उड़ा दिए हैं।
यह भी पढ़ें : पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा
80 सेकंड में चोरों ने उड़ाई इनोवा कार
हैरान कर देने वाली यह वारदात अजमेर के दादा भाई कॉलोनी से सामने आई है, यहां बीती देर रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच एक हुंडई क्रेटा कार में कुछ बदमाश आए। इसके बाद उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर वायरल सीसीटीवी वीडियो में बदमाशों की कार मालिक सुभाष जैन के घर के बाहर रूकती है, जहां महज 80 सेकंड में इनोवा कार का लॉक तोड़कर उसे चुरा कर ले जाते हैं। यह पूरी घटना सामने लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
यह भी पढ़ें : बारात की विदाई पर बवाल! छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हिंसक झड़प
वारदात में शहर में लोगों के उड़े होश
अजमेर के दादा भाई कॉलोनी में हुई चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात में लोगों की नींद उड़ा दी है। वाहन चालकों में भय का माहौल है। घटना का पता वाहन मालिक सुभाष जैन, जब घर के बाहर निकाला तो उसकी इनोवा कार गायब मिली। यह देखते ही उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल के सामने लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाले, जहां बदमाशों के कार चोरी करने की पूरी घटना सामने आई। इधर, अलवर गेट थाना पुलिस में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची से हैवानियत! 65 साल के बुजुर्ग ने अश्लील वीडियो दिखाया
गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






