पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा

पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में गर्मी के तेवर तेज होते ही कस्बे में पेयजल संकट गहराने लगा है। इस दौरान मंगलवार सुबह भीतरबाड़ी क्षेत्र में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया और विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले गया। पेयजल संकट से परेशान 6 महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इससे अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।

यह भी पढ़ें : बारात की विदाई पर बवाल! छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हिंसक झड़प

पेयजल संकट के कारण टूट महिलाओं का सब्र

इस दौरान सुबह करीब 6 बजे भीतरबाड़ी इलाके के करीब दो दर्जन महिला-पुरुष कुंडा टेक स्थित पानी की टंकी पर एकत्रित हुए। यहां नगरपालिका पार्षद कृपा सैनी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। जब काफी देर तक अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो आक्रोशित 6 महिलाएं लोहे के जाल के सहारे टंकी पर चढ़ गईं। महिलाओं के इस कदम से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जलदाय विभाग के जेईएन राजेश मीना मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद महिलाएं नीचे उतर आईं, तब जाकर पुलिस और प्रशासन ने राहत के सांस ली।

यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची से हैवानियत! 65 साल के बुजुर्ग ने अश्लील वीडियो दिखाया

पेयजल संकट के कारण तरस रहे हैं लोग

इधर, करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि सैनी और भटनागर मोहल्लों में लंबे समय से जलापूर्ति अनियमित है, लेकिन पिछले तीन दिनों से तो नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षद कृपा सैनी ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लोगों को मजबूरी में टैंकर और आरओ प्लांट से महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में जलदाय विभाग के जेईएन राजेश मीना का कहना है कि बिजली कटौती के कारण टंकी नहीं भर पाई थी, लेकिन अब जल्द ही नियमित सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक आएं, जानिए उन्होंने क्या क्या कहा?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author