कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए

कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में 14 कैदियों की मंगलवार को अचानक के तबीयत खराब हो गई। इसके चलते इन कैदियों को उपचार के लिए तत्काल भर्ती कराया गया है। इनमें पांच कैदियों की हालत गंभीर होने के कारण उनका विशेष उपचार किया जा रहा हैं। हैरान कर देने वाला यह मामला बयाना उपकारागृह का है, जहां चार दिनों से यह कैदी भूख हड़ताल पर हैं। इधर, कैदियों की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, कैदियों के परिजन अब जेल के बाहर उनसे मिलने की मांग पर अड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : 80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात

भूख हड़ताल के कारण कैदियों की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, मामला बयाना उपकारागृह के 14 कैदियों से जुड़ा हुआ है, जो गत चार दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसको लेकर इन कैदियों की मांग है कि बयाना जेल में आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, उन्हें चिकित्सा, खाना और पानी जैसी सुविधाएं सही ढंग से नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा बेेरक की भी हालत का भी खराब है। इसके कारण कैदियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हैं। इस मांग को लेकर सभी कैदी भूख हड़ताल पर है। उनकी मांग है कि उन्हें भरतपुर के सेंट्रल जेल सेवर में शिफ्ट किया जाए। बता दें कि गत 22 अप्रैल को 30 कैदियों को गंगापुर सिटी जेल से बयाना के उपकारागृह में शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें : पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा

कैदियों की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप

गंगापुर सिटी से शिफ्ट करवाए गए 30 कैदियों में से 14 कैदी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। तेज गर्मी के कारण अचानक मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हुई। यह सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदियों को तत्काल जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पीएमओ डॉक्टर जोगेंद्र गुर्जर ने दो मेडिकल टीमों का गठन किया, जो बीमार कैदियों का इलाज कर रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरिराम कुमावत और एसडीएम दीपक मित्तल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद भूख हड़ताल पर चल रहे कैदियों को समझाइश की, लेकिन सभी कैदी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। कैदियों का कहना है कि जब तक उन्हें भरतपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इधर, कैदियों के परिजनों को जब इस मामले की सूचना मिली। तो सभी चिंतित होकर जेल के बाहर एकत्रित हो गए और अपने परिजन से मिलने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : बारात की विदाई पर बवाल! छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हिंसक झड़प

अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author