सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष

सचिन पायलट के अपमान पर टोंक में बवाल! कांग्रेसियों में जमकर रोष
Spread the love

टोंक : बीजेपी राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल के बयान के बाद टोंक में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। अग्रवाल के बयान से सियासी टेम्पे्रचर जमकर गर्माया हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज और टोंक विधायक सचिन पायलट के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के कारण टोंक में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध जताया। इस दौरान सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिला अध्यक्ष सऊद सईदी के नेतृत्व में घंटाघर चैराहे पहुंचे, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन अग्रवाल का पुतला फूंका। वहीं, अपने संबोधन में नेताओं ने राधा मोहन अग्रवाल को जमकर कोसा।

यह भी पढ़ें : कैदियों की तबीयत बिगड़ी! भरतपुर जेल प्रशासन में हडकम्प मच गया, जानिए

सचिन पायलट के अपमान

पायलट के अपमान पर कांग्रेसियों का जमकर बवाल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सोमवार को टोंक में आयोजित सभा में बीजेपी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। उनका इस बयान से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जमकर गुस्सा उबल रहा हैं। इसको लेकर मंगलवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट हुए और घंटाघर पहुंचे। जहां उन्होंने राधा मोहन अग्रवाल पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने अग्रवाल के बयान को अमर्यादित और राजनीति के स्तर से नीचे गिरने वाला बताया। इसके लिए राधा मोहन अग्रवाल से माफी मांगने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : 80 सेकंड में इनोवा कार चोरी! अजमेर में फिल्मी अंदाज में वारदात

प्रदर्शन में यह कांग्रेसी नेता उपस्थित थे

इस दौरान प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, हंसराज फागणा, हरि प्रसाद बैरवा, शंकर चैधरी, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जय नारायण मीणा, सतीश शर्मा, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महावीर तोेगड़ा, मीडिया प्रभारी जर्रार खान समेत समेत पूरे जिले भर के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। इस दौरान राधा मोहन अग्रवाल के पुतले के दहन के समय कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रकट किया।

यह भी पढ़ें : पानी टंकी पर चढ़ी महिलाएं! पेयजल संकट पर खतरनाक कदम से हड़कंप मचा

राधा मोहन अग्रवाल ने पायलट को लेकर यह दिया था बयान

बता दें कि टोंक में प्रदेश के सात बीजेपी कार्यालयों का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आए। इस दौरान समारोह में बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने सचिन पायलट को लेकर अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने पायलट को बहरूपिया तक कह दिया। बता दें कि राधा मोहन अग्रवाल अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर जब उपचुनाव हुए थे, तब भी उन्होंने पायलट पर विवादित टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें : गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

अब सचिन पायलट का डुप्लीकेट! पायलट 2.0 का वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author